Metro In Dino BO Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत पस्त, 20 करोड़ रुपये कमाने में हुई मुश्किल
Box Office Collection Day 3: अनुराग बासु की नई फिल्म, 'मेट्रो... इन दिनों' चार जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। फिर भी फिल्म का कलेक्शन 20 करोड़ के पार नहीं जा पाया है। मेट्रो इन दिनों को दर्शकों और पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद उम्मीद लगाई गई थी कि फिल्म वर्ड ऑफ माउथ से फायदा मिलेगा। लेकिन अभी ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।
इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, फातिमा सना शेख, अली फज़ल, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे कलाकार शामिल हैं। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन 5.46 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 6 करोड़ रुपये और पहले दिन 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इससे फिल्म का कुल कलेक्शन 14.96 करोड़ रुपये हो गया। यदि फिल्म का कलेक्शन इसी तरह जारी रहा, तो 'मेट्रो... इन दिनों' का लाइफ टाइम बिजनेस 50 करोड़ रुपये भी पहुंचना मुश्किल होगा।

'मेट्रो... इन दिनों' का लेखन और निर्देशन अनुराग बासु ने किया है। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है। यह फिल्म 2007 में आई 'लाइफ इन ए... मेट्रो' का सीक्वल है। फिल्म में चार अलग-अलग उम्र के जोड़ों की कहानियाँ हैं, जो मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इस फिल्म का मुकाबला आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' और काजोल की 'मां' से है। दोनों ही फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। वहीं, इस हफ्ते कई नई फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसमें आंखों की गुस्ताखियां और सैयारा जैसी फिल्में शामिल हैं। ऐसे में मेट्रो इन दिनों का मुकाबला चार फिल्मों से हो जाएगा। जिसके बाद फिल्म की कमाई में मुश्किल होगी। बता दें, फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, हालांकि अभी तक इसकी रिलीज की तारीख सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि यह अगस्त या सितंबर 2025 के अंत तक नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications