Metro In Dino BO: दूसरे दिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली उछाल, फिर भी डबल डिजिट नहीं पहुंचा आंकड़ा
Metro In Dino Box Office Collection day 2: अनुराग बासु की नई फिल्म, मेट्रो इन दिनों को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, फातिमा सना शेख, अली फज़ल, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे एक्टर्स हैं।
सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.35 करोड़ रुपये कमाए थे। अब दूसरे दिन यानी शनिवार को 6 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसके बाद कुल कलेक्शन 9.5 करोड़ रुपये हो गया। यदि फिल्म का कलेक्शन ऐसा ही रहा तो मेट्रो इन दिनों रविवार तक 15-17 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

'मेट्रो... इन दिनों' को अनुराग बासु ने लिखा और डायरेक्ट किया है। ये एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म 2007 में आई 'लाइफ इन ए... मेट्रो' का सीक्वल है। फिल्म में चार अलग-अलग उम्र के कपल्स की कहानियां हैं, जो मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। 'मेट्रो इन दिनों' एक मल्टी-स्टोरी फिल्म है, जिसमें कई कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म की कहानी चार अलग-अलग शहरों में रहने वाले कपल्स के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म का मुकाबला आमिर खान की सितारे जमीन पर और काजोल की मां से है। दोनों ही फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि मेट्रो इन दिनों का वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है।
बता दें मेट्रो इन दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि अभी तक इसके रिलीज की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद है कि यह अगस्त या सितंबर 2025 के अंत तक नेटफ्लिक्स पर आ जाएगी। क्योंकि थिएटर में रिलीज के बाद 50-60 दिन का विंडो रखा जाता है। जिससे मेकर्स को थोड़ा फायदा हो सके। लेकिन देखना है कि इसे कितने दिन में ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications