22 साल बाद ये किस हाल में नजर आईं 'कलियों का चमन' एक्ट्रेस, एक्टिंग छोड़ अब करती हैं ये काम
Meghna Naidu: 'कलियों का चमन जब खिलता है...' ये गाना सुनते ही बेहद खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस मेघना नायडू की याद आ जाती है। इस गाने पर डांस कर मेघना नायडू रातोंरात स्टार बन गई थीं। उनकी पॉपुलैरिटी एकदम बहुत बढ़ गई थी।
मेघना नायडू ने बाद में कई फिल्मों में भी काम किया था। वह बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्मों में नजर आई थीं, लेकिन फिर अचानक ही वह गायब हो गईं। वह शादी करके दुबई चली गईं और एक्टिंग करियर से दूरी बना ली। क्या आपको पता है कि अब मेघना नायडू कहां हैं, कैसी दिखती हैं और एक्टिंग छोड़कर अब वह क्या काम करती हैं।

मेघना नायडू का शुरुआती करियर
-मेघना नायडू ने साल 1999 में तेलुगू फिल्मों से एक्टिंग करियर में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी 'कलियों का चमन' गाने से मिली।
-इसके बाद मेघना नायडू साल 2004 में रिलीज हुई हिंदी बी-ग्रेड फिल्म 'हवस' में नजर आई थीं। इस फिल्म में एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर की कहानी दिखाई गई थी। इसके बाद उन्होंने कुछ और हिंदी फिल्मों में काम किया और फिर साउथ की फिल्मों में आइटम नंबर करने लगी थीं।
-मेघना नायडू ने अपने 20 साल के करियर में 43 फिल्मों में काम किया, जिनमें से ज्यादातर तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा की फिल्में हैं। बॉलीवुड में उनकी आखिरी फिल्म 2016 में रिलीज हुई मूवी 'क्या कूल हैं हम 3' थी। वह 'जोधा अकबर' और 'ससुराल सिमर का' जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
मेघना नायडू की शादी और एक्टिंग का बाय-बाय
-मेघना नायडू ने साल 2016 में पुर्तगाली टेनिस प्लेयर Luis Miguel Reis से शादी की और एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया। वह पति के साथ दुबई जाकर सेटल हो गईं और एक सिंपल जीवन जीने लगीं।
दुबई में मेघना का क्लोदिंग ब्रांड
-आपको बता दें कि एक्टिंग छोड़ने के बाद मेघना नायडू ने दुबई में अपना क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया था और अब उसी की ब्रांच भारत में भी शुरू करने वाली हैं। फिलहाल मेघना दुबई में स्टेज शोज भी करती हैं। मेघना ने बहन और बेस्ट फ्रेंड श्वेता के साथ मिलकर कपड़ों का बिजनेस शुरू किया है।
मेघना नायडू की डांस अकादमी
-जानकारी के अनुसार मेघना ने दुबई में अपनी डांस अकादमी भी खोली थी, जिसका नाम 'मेघना नायडू डांस अकेडमी' रखा था। खबर है कि अब मेघना नायडू एक्टिंग में वापसी कर रही हैं। जल्द ही उनकी मराठी फिल्म 'सुर लगा दे' रिलीज होने वाली है।
-मेघना नायडू साल 2023 में पति के साथ वापस भारत लौट आई हैं। मेघना इस समय वेब सीरीज और सीरियल्स में काम शुरू करने की प्लानिंग कर रही हैं। मेघना नायडू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।












Click it and Unblock the Notifications