Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंस्टाग्राम पर एक Reel बनाने के लिए इतने लाख रुपये फीस लेते हैं एमसी स्टैन, जान कर पकड़ लेंगे माथा

MC Stan Fees: एमसी स्टैन एक इंस्टा रील के लिए लाखों रुपये चार्ज करते हैं। अब खबर है कि बिग बॉस 16 का विनर बनने के बाद इस फीस में 40 फीसदी इजाफा भी होने जा रहा है।

mc stan

MC Stan Fees: टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' के विनर एमसी स्टैन इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। बिग बॉस 16 जीतने के बाद से हर कोई उनकी ही चर्चा कर रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक एमसी स्टैन के बारे में जानने में लगे हुए हैं। एमसी स्टैन भी विनर बनने के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद एमसी स्टैन ने कई इंटरव्यूज दिए हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस 16 के एक्स कंटेस्टेंट साजिद खान की बहन फराह खान के घर पर हुई पार्टी में भी नजर आए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अगले दो महीनों में अलग-अलग शहरों में लाइव परफॉर्म करने वाले हैं। इसी बीच एमसी स्टैन ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर एक रील बनाने का कितना चार्ज लेते हैं। उनकी फीस के बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

एमसी स्टैन ने शाहरुख खान को पछाड़ा

एमसी स्टैन ने शाहरुख खान को पछाड़ा

आपको बता दें कि बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही एमसी स्टैन ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन रखा था जिसमें लोग उनके कोई भी सवाल पूछ सकते थे। इस लाइव सेशन के दौरान उनके साथ इतने सारे फैंस जुड़े कि ये अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड बन गया है। इस मामले में उन्होंने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है।

लाइव सेशन में बनाया रिकॉर्ड

लाइव सेशन में बनाया रिकॉर्ड

एमसी स्टैन ने हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव किया था। इस दौरान उनके साथ इतने सारे फैंस जुड़े कि लोग देखते रह गए। इस मामले में उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल वह साउथ कोरिया के मशहूर पॉप बैंड, बीटीएस (BTS) को टक्कर दे रहे हैं।

कई ब्रांड्स ने किया एमसी स्टैन के साथ संपर्क

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमसी स्टैन एक इंस्टा रील के लिए लाखों रुपये चार्ज करते हैं। अब खबर है कि बिग बॉस 16 का विनर बनने के बाद इस फीस में 40 फीसदी इजाफा भी होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार एमसी स्टैन को अमेजन मिनी टीवी से एक शानदार ऑफर मिला है और उसके मैनेजर ज्यादा से ज्यादा ब्रांड्स पर साइन करने के लिए सिलेक्शन प्रोसेस में बिजी हैं। खबर है कि फैशन, म्यूजिक, एक्सेसरीज, गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स ब्रांड्स, सभी ने एमसी स्टेन से संपर्क किया है।

एक रील बनाने के लेते है 23 लाख रुपए

रिएलिटी शो बिग बॉस 16 का विनर बनने के बाद एमसी स्टैन के साथ करीब 20 ब्रांड्स ने कॉलैबोरेशन ऑफर्स के लिए संपर्क किया है। वहीं मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, एक ब्रांड के साथ एमसी स्टैन की एक दिन की कमिटमेंट करीब 10 लाख रुपये की कीमत के साथ आती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमसी स्टैन इंस्टाग्राम पर एक रील बनाने के लिए वो 18 से 23 लाख रुपये की फीस लेते हैं। वहीं एक इंस्टा स्टोरी के लिए वह करीब 7 लाख रुपये चार्ज करते हैं। ये फीस 'बिग बॉस 16' में हिस्सा लेने से पहले की थी। अब इस फीस में लगभग 40 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।

आने वाले महीनों में देशभर में करेंगे परफॉर्म

वहीं एमसी स्टैन ने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह आने वाले दो महीनों यानी मार्च और अप्रैल में देश के विभिन्न हिस्सों में लाइव शो करने वाले हैं। आगामी 3 मार्च से उनके लाइव शो शुरू हो रहे हैं। एमसी स्टैन इन दो महीनों में पुणे, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, इंदौर, नागपुर, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता और दिल्ली में परफॉर्म करेंगे। बुक माई शो ऐप से एमसी स्टैन के 'इंडिया टूर 2023' की टिकट बुक की जा सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+