Matka movie review: वरुण तेज की फिल्म ने दिखाई 70 के दशक की दुनिया, प्रोडक्शन डिजाइन है फिल्म की जान
कलाकार : वरुण तेज, मीनाक्षी चौधरी, नोरा फतेही
निर्देशक : करुणा कुमार निर्माता : डॉ. विजेंद्र रेड्डी तीगाला और रजनी तल्लूरी
रेटिंग: 3.5 स्टार्स
फिल्म मटका की कहानी 1958-1982 के बीच विशाखापट्टनम में घटी घटनाओं पर आधारित है। मटका एक ऐसी मनोरंजक कहानी पेश करती है जो कल्पना और वास्तविकता के बीच के फर्क को मिटा देती है जिसमें ऐसी घटनाएँ शामिल हैं जिन्होंने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। कहानी नायक वासु (वरुण तेज) की उल्लेखनीय यात्रा को दर्शाती है।
जो गरीबी से अमीरी की ओर प्रगति करता है और अपना खुद का साम्राज्य बनाता है। फिर वह अपने तेज दिमाग से मटका नामक जुए का कारोबार पूरे देश में फैलाता है और राज करता है। वह अपने कारनामों से देश को इतनी खतरनाक स्थिति में ले जाता है कि भारत सरकार उसके खिलाफ एक्शन लेने पर मजबूर हो जाती है। और वासु के मटका साम्राज्य और प्रशासन के बीच शुरू होती है लड़ाई। यह कहानी सच्ची घटनाओं और वास्तविक जीवन पर आधारित पात्रों से प्रेरणा लेती है, जो ड्रामा, एहसास और एक्शन से सजी एक थ्रिलर फिल्म के रूप में पेश करती है।

अभिनय
अदाकारी के मामले में मटका वरुण तेज की फिल्म है। उन्होंने जिस शिद्दत से, मेहनत से इस भूमिका को जिया है। उनका काम काबिल ए तारीफ है। मीनाक्षी चौधरी ने भी अपने किरदार के साथ न्याय किया है। नोरा फतेही इस फिल्म में आइटम डांसर से दर्शकों को अपनी ओर खींचने की कोशिश करती हैं। मेकर्स ने नोरा को हिंदी पट्टी के दर्शक को सिनेमाघर आने के लिए साइन किया है। हालांकि मेकर्स की ये प्लानिंग फेल होती दिखती है। इसके अलावा फिल्म को सपोर्टिंग कास्ट का सपोर्ट खूब मिला है।
निर्देशन
करुणा कुमार का निर्देशन विषय और स्टोरी को बखूबी प्रस्तुत करने में कामयाब रहा है। उन्होंने 70 के दशक में बेस्ड स्टोरी, किरदारो को गढ़ने में अपना जी जान लगा दिया है। वरुण तेज अच्छा अभिनय करवा लिया है। ये करुणा की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा प्रोडक्शन डिज़ाइन बेहतरीन है, फ़िल्म को वास्तविकता के निकट रखने के लिए काफी खर्च किया गया है और वो बड़े पर्दे पर दिखता है। मेकर्स ने उस समय के क्लब, डिस्को, कपड़े, रेस्टोरेंट, फैशन, स्टाइल को जीवंत कर दिया है।
देखनी चाहिए या नहीं
फ़िल्म देखने लायक है। मटका में तमाम मसाले मौजूद हैं और एक भरपूर मनोरंजक सिनेमा है। बेशक मटका नामक जुए पर इसकी थीम बेस्ड है मगर यह क्राइम को ग्लोरीफाई नहीं करती। फ़िल्म मटका किंग वसु की लाईफ़ ज़रनी को आकर्षक तरीक़े से प्रस्तुत करती इस सप्ताह आपके लिए मटका एक बेहतरीन सिनेमा है। इसे आप इस हफ्ते देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications