'मार्क एंटनी' विशाल ने सेंसर बोर्ड पर लगाया घूस लेने का आरोप, कहा- फिल्म को पास करवाने के लिए मांगे इतने लाख
Mark Antony Actor Vishal On CBFC: साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर विशाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्टर विशाल ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वह खुद इसके भुक्तभोगी हैं। विशाल का कहना है कि उन्हें अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मार्क एंटनी' के हिंदी वर्जन को पास करवाने के सीबीएफसी को 6.5 लाख रुपए घूस देनी पड़ी थी। विशाल ने कहा कि मुंबई ऑफिस वालों ने उनके सामने पैसे देने का ऑप्शन रखा था। आपको बता दें कि हाल में ही तमिल एक्टर विशाल की फिल्म 'मार्क एंटनी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये एक शानदार साइंस फिक्शन फिल्म है जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
विशाल ने सेंसर बोर्ड पर लगाया घूस लेने का आरोप
खबर है कि फिल्म 'मार्क एंटनी' के एक्टर विशाल ने ट्विटर पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अपनी बात सबके सामने रखी है। तमिल एक्टर विशाल ने एक वीडियो बनाया है और उसमें कहा है- फिल्मों में भ्रष्टाचार का मुद्दा दिखाना ठीक है, लेकिन असल जिंदगी में ये बिल्कुल सही नहीं है। जब कोई सरकारी ऑफिसर हो तो इस बात को हजम करना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन सीबीएफसी मुंबई ऑफिस में ऐसा ही हो रहा है। मुझे भी 'मार्क एंटनी' फिल्म के हिंदी वर्जन को पास कराने के लिए 6.5 लाख रुपए का घूस देना पड़ा।

सीबीएफसी को दिया 6.5 लाख रुपए का घूस
तमिल एक्टर ने बताया कि उन्होंने ये पैसा दो बार ट्रांजेक्शन कर दिया है। उन्होंने पहली बार सीबीएफसी के एक अधिकारी को 3 लाख रुपये और फिर साढ़े तीन लाख रुपये दिए थे। वीडियो जारी करके एक्टर ने कहा कि सेंसर बोर्ड ने उनके पास कोई चारा नहीं छोड़ा था। वह अपनी फिल्म पर सबकुछ लगा चुके थे। उनके लिए हिंदी वर्जन में भी इस फिल्म को रिलीज करना बहुत ही जरूरी हो गया था।
'मार्क एंटनी' के हिंदी वर्जन को पास करवाने के लिए घूस
विशाल वीडियो में कहते हैं- हमने फिल्म सर्टिफिकेशन के लिए सेंसर बोर्ड में अप्लाई किया था। आखिरी मिनट पर हमारी फिल्म को पास करने से मना कर दिया गया था। मेरे मैनेजर खुद वहां पर मौजूद थे। वहां के अधिकारियों ने साढ़े छह लाख रुपए की डिमांड की थी। सेंसर बोर्ड की एक महिला अधिकारी थीं, जिनका कहना था कि पैसे तो देने ही पड़ेंगे। विशान ने आगे कहा- हमारे पास उन्होंने कोई ऑप्शन नहीं छोड़ा था। ऐसे में मैंने ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए थे। मैंने मैनेजर को साफ कह दिया था कि हम इन्हें कैश में पैसा नहीं देंगे। ये कमाई हमारी मेहनत की थी जो कि ऐसे घूस देने में बर्बाद हो गई।
पीएम नरेंद्र मोदी से की जांच करवाने की अपील
वहीं सोशल मीडिया पर तमिल एक्टर विशाल ने कहा कि उनकी मेहनत की कमाई घूस देने में चली गई। ऐसे में वह इस मामले का सच सबके सामने लाना चाहते हैं। इसी के साथ उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए अपील की है कि इस मामले की बारीकी से जांच हो। जानकारी के अनुसार तमिल फिल्म मार्क एंटनी में एक्टर विशाल डबल रोल में नजर आ रहे हैं। इस साइंस-फिक्शन फिल्म में विशाल के अलावा एसजे सूर्या, रितु वर्मा और सुनील समेत कई एक्टर्स नजर आए हैं। इस फिल्म ने साउथ की बॉक्स ऑफिस पर 66.30 करोड़ रुपए का कुल कारोबार किया है।












Click it and Unblock the Notifications