करोड़ों की ठगी के मामले में केरल पुलिस ने जब्त की करीना कपूर की 'Porsche Car', जानिए क्या है मामला?
मुंबई, 01 अक्टूबर। पिछले करीब दस सालों से एंटीक चीजों के नाम पर लोगों को मूर्ख बनाकर करोड़ों की ठगी करने के मामले में अरेस्ट हुए मोनसन मावुंकल केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। लाखों लोगों को करोड़ों का चूना लगाने वाले इस ठग के पास से एक 'पोर्शे बॉक्सटर' नाम की लग्जरी कार बरामद हुई है, जो कि बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के नाम पर रजिस्टर्ड है। आपको बता दें कि मोनसन के पास से 20 कारें बरामद हुई हैं, जिसमें से एक करीना के नाम पर रजिस्टर्ड 'पोर्शे बॉक्सटर' भी है, हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि करीना के नाम पर बने कार के कागज असली है या नकली?
Recommended Video

केरल पुलिस ने जब्त की करीना कपूर की Porsche Car
फिलहाल पोर्शे कार चेरथला पुलिस स्टेशन में है। हालांकि जो कागज बरामद हुआ है, उसमें करीना के बारे में जो फौरी जानकारी लिखी है, वो पूरी तरह से सही है, जैसे कि उनका नाम, उनके पिता का नाम और उनके पैतृक निवास का पता, अब इस बारे में सही में करीना को कुछ मालूम है कि नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

कार पर नंबर प्लेट महाराष्ट्र का है
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार पर नंबर प्लेट महाराष्ट्र का है और ये कार साल 2007 में खरीदी गई थी। जो जानकारी सामने आई है उससे तो यही लग रहा है कि करीना ने मोनसन को कार बेची है और कार खरीदने के बाद से मोनसन ने ना तो केरल का रजिस्ट्रेशन नंबर लिया और ना ही कार का नाम अपने नाम पर चेंज कराया और वो पिछले 14 सालों से करीना के नाम पर गाड़ी चला रहा है।

एंटीक चीजों के नाम पर करोड़ों की ठगी
मालूम हो कि पुलिस की गिरफ्त में आया मोनसन पिछले 10 सालों से एंटीक चीजों के नाम पर करोड़ों की ठगी कर चुका है। ये लोगों को मूर्ख बनाकर उन्हें एंटीक चीजों के नाम पर लोकल सामान बेच देता था। केरल पुलिस इसको लंबे वक्त से खोज रही थी , ये हाल ही में पुलिस के चंगुल में फंसा है। इसके खिलाफ जांच जारी है और इसी जांच में 'पोर्शे बॉक्सटर कार' का सच सामने आया।

10 करोड़ रुपये का लगाया चूना
52 साल के मावुंकल की गिरफ्तारी उस शिकायत पर हुई है, जो कि उसके खिलाफ साल 2017 में केरल निवासी याकूब पुराइल, अनूप वी अहमद, सलीम एडाथिल, एम टी शमीर, सिद्दीकी पुराइल और शैनिमोन ने पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि इसने 10 करोड़ रुपये लेकर उन सभी को फर्जी और लोकल सामान बेच दिया है।












Click it and Unblock the Notifications