Adipurush से पहले कब-कब विवादों में रहे मनोज मुंतशिर
आदिपुरुरुष फिल्म में जो लंका दहन के बाद हनुमान का जो डॉयलाग है उसके मनोज मुंतसिर ने लिखा है जिसको लेकर कहा जा रहा है कि वो उनका नही बल्कि कवि कुमार विश्वास का है।
Adipurush फिल्म जिसका इंतजार लंबे समय से दर्शक कर रहे थे, वो शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। रिलीज के पहले कुछ सीन्स को लेकर चर्चा में रही आदिपुरुष रिलीज होते ही अब अपने डायलॉग को लेकर विवादों में घिर चुकी है।
इस डायलॉग पर जहां अर्मायादित होने का आरोप लग रहा है वहीं इस डायलॉग को लिखने वाले लेखक मनोज मुंतशिर पर डायलॉग चोरी करने का आरोप लगा रहा है। दरअसल, आदिपुरुष फिल्म में जहां पर लंका दहन के सीन है उसमें एक डायलॉग है
'कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग भी तेरे बाप की, जलेगी भी तेरे बाप की।'

ये डायलॉग कवि कुमार विश्वास का है जो मुंतशिर ने चुराया है!
इस अर्मायादित संवाद का इस्तेमान हनुमान भगवान के मुंह से सुनकर जहां दर्शक नाराज हैं वहीं इस संवाद को लिखने वाले लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला पर डायलॉग चोरी करने आरोप लग रहा है। लोगों ने कहा जो मनोज ने लिखा है वो उनका नहीं बल्कि मशहूर कवि कुमार विश्वास का है।
सबूत के तौर पर शेयर किया कुमार विश्वास का ये वीडियो क्लिप
कुमार विश्वास नाम के आईडी पर कुमार विश्वास की स्पीच का क्लिप शेयर किया गया है, जिसमें कवि कुमार एमबीए स्टूडेंट्स को कह रहे हैं कि हनुमान भगवान से आपको मैनेजमेंट सीखना चाहिए।
इस क्लिप में कुमार विश्वास ये कह रहे हैं कि
'एमबीए सिखाता है कि आप मिनिमम इनपुट से मैक्सीममल आउटपुर निकालिए। हनुमान भगवान इसके लिए सबसे अच्छा उदाहरण हैं। भगवान राम ने उन्हें भेजा कि जाओ लंका में जाओ और लंका में मेरा विजटिंग कार्ड देकर आओ.. हनुमान की पूंछ में जो कपड़ा बांधी गया वो कपड़ा किसकात था, रावण का, मिट्टी का तेल किसका था रावण का और जली किसकी?'
इस वीडियो को पोस्ट करने वाले ने लिखा कुमार विश्वास ये मंच पर 20 साल से पढ़ रहे लेकिन इसका ऐसा बेहूदा प्रयोग होगा।
वहीं आदिपुरुष के उस सीन की फोटो शेयर करते हुए लिखा
'तेल तेरे बाप का, कपड़ा तेरे बाप का, तो जलेगी भी तेरे बाप की" @DrKumarVishwasसर आपके भाषण का प्रसंग को बदल के #Adipurush में मुंतशीकरण किया गया है उन्होंने भी नहीं सोचा होगा।'
मनोज मुंतशिर पर पहले कब लगा चोरा करने का आरोप
ये सोशल मीडिया पर पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है और फेमस गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला आदिपुरुष में लिखे गए डायलॉग के कारण बुरी तरह विवादों में आ चुके हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब मुंतशिर पर चोरी करने और विवादित बयान देने का आरोप लगा है। इससे पहले कई बार मुतंशिर विवादों में घिर चुके हैं।
अंग्रेजी कतिवा चुराने का लगा था सबसे पहले आरोप
सबसे मनोज मुंतशिर पर चोरी का आरोप 2029 में लगा था जब उनकी बुक 'मेरी फितरत है मस्ताना' रिलीज हुई। उसमें जो कविता छपी थी मुझे कॉल करना... वो रॉबर्ट जे लेवरी की किताब Love Lust की अग्रेंजी कविता Call Me का हिंदी अनुवाद था जो पोएट ने 2007 में लिखी थी ।
मुंतशिर पर 'केसरी' के गाने तेरी मिट्टी....को चुराने का लगा था आरोप
सितंबर 2021 में अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' के गाने 'तेरी मिट्टी ...' को एक पाकिस्तान गाने जो 2005 में रिलीज हुआ था उसको कॉफी करने का आरोप लगा था। हालांकि बाद में सारे आरोपो को सिरे से खारिज करते हुए कहा था पहले जाकर वीडियो देखें, कई महीने पहले केसरी का गाना रिलीज होने के बाद अपलोड किया गया।
मुंतशिर ने कहा था 'अगर ये साबित हो जाएगा कि तेरी मिट्टी गाना किसी भी गाने का कॉपी है तो मैं लिखना छोड़ दूंगा।' उन्होंने बताया था सिंगर पाकिस्तानी नहीं बल्कि इंडियन सिंगर गीता राबरी हैं।
मनोज मुंतशिर के विवादित बयान
विदेश मां से पैदा राष्ट्रभक्त हो ही नही सकता
जनवरी 2022 में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मनोज मुंतशिर ने कहा था भारत दुनिया का एक अकेला देश है जहां देशभक्ति सिखानी पड़ती, हम इसे अपने डीएनए में लेकर पैदार होते है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि विदेश मां से पैदा राष्ट्रभक्त हो ही नही सकता। प्रॉबलम डीएनए में है मुतरिशरनामा में मैं भारत हूं विषय पर बोलते हुए मनोज ने ये बात कही थी।
कांग्रेस नेता ने सड़क छाप चवन्नी छाप कह कर दिया था जवाब
इस बयान पर कांग्रेस भड़क उठी थी और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत्र ने जवाब देते हुए कहा था भाड़े के नाम और चोरी के गाने लिखने वाले मुंतशिर जिस मां को विदेशी कहकर अपमान कर रहे हैं वो लोकतंत्र में 6 बार सांसद बनी है।
उन्होंने कहा था संघी अवसरवादी- दाम्पत्य, मां का ओहदा और हिंदुस्तान की संस्कृति नहीं समझ सकते। उन्होंने कहा था तथाकथित कवि से सड़क छाप चवन्नी का ट्रोल बनने में ज्यादा वक्त नहीं लगा।
असली प्रेम की निशानी ताजमहल नहीं भगवान राम द्वारा सीता के प्रेम में...
वर्ष 2022 में गौरव दिवस पर मनोज मुंतशिर उज्जैन में मुगलों को लुटेरा बताया था और कहा था 'मुगलकाल में मंदिरों को तोड़ने का जिक्र करते हुए कहा था तब अल्लाह-हू-अकबर कहकर तबाही मचाई थी। जब देश में भुखमरी थी तब शहंशाह ने प्यार के नाम पर 9 करोड़ खर्च करके ताजमहल खड़ा कर दिया था।'
मुंतशिर ने कहा प्रेम का मतलब जनाना है तो राजाराम ने जो माता सीता के लिए समुद्र को चीरते हुए जो पुल बनाया था उस पर गर्व करो, वो सच्चे प्रेम की निशानी है।
किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार के लिए बोली थी ये बात
2021 में गीतकार ने मनोज मुंतशिर ने किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार पर इंडियन आइडल 12 के मंच पर बतौर जज के रूप में कमेंट किया था जिसके बाद वो विवादों में घिर गए थे। दरअसल, किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार शो में बतौर स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचे थे। सभी कंटेस्टेन्टेंट्स ने किशोर कुमार के गाने गए थे जिसके बाद शो के आयोजक और जज ट्रोल हुए थे।
वहीं अमित कुमार ने भी कह दिया उन्हें भी शो पसंद नहीं आया लेकिन मुझे कहा गया था कि सबकी तारीफ करनी है। इस पर मनोज मुतंशिर ने कहा था अमित कुमार ने पहले शो के लिए पैसे लिए और फिर इसकी बुराई की।
"तेल तेरे बाप का, कपड़ा तेरे बाप का, तो जलेगी भी तेरे बाप की" @DrKumarVishwas सर आपके भाषण का प्रसंग को बदल के #Adipurush में मुंतशीकरण किया गया है 😁😂🙏 pic.twitter.com/gbXGN38PSA
— कुमार विश्वास ( Parody ) (@Rofl_Vishvas) June 16, 2023












Click it and Unblock the Notifications