राजू श्रीवास्तव के लिए मनोज मुंतशिर ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट- 'राजू भाई, हिम्मत मत हारना'
राजू श्रीवास्तव की हेल्थ के लिए प्रार्थना भरे पोस्ट की झड़ी सी लग गई है। इस कड़ी में एक नाम मनोज मुंतशिर का भी है। मनोज मुंतशिर ने कॉमेडियन की सेहत में सुधार की प्रार्थना करते हुए एक ट्वीट किया है, जो दिल छू लेने वाला है
मुंबई, 19 अगस्त: कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव की हालत पहले से और भी ज्यादा बिगड़ गई है। पिछले 9 दिनों से राजू की हेल्थ में सुधार लाने के लिए मेहनत कर रहे डॉक्टर्स ने भी अब हाथ खड़े कर दिए हैं। ब्रेन डेड होने के बाद राजू का हार्ट भी दिक्कत कर रहा है। ऐसे में अब सहारा है..तो सिर्फ दुआओं का। सोशल मीडिया पर कॉमेडियन की हेल्थ के लिए प्रार्थना भरे पोस्ट्स की झड़ी सी लग गई है। इस कड़ी में एक नाम मनोज मुंतशिर का भी है। मनोज मुंतशिर ने कॉमेडियन की सेहत में सुधार की प्रार्थना करते हुए एक ट्वीट किया है, जो दिल छू लेने वाला है।
Recommended Video

अच्छी सेहत के लिए मांग रहे दुआएं
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हेल्थ खराब होने के साथ फैंस और उनके करीबी उनके लिए प्रार्थना में जुट गए हैं। राजू की अच्छी सेहत को लेकर खूब दुआएं मांगी जा रही है। इसी कड़ी में मनोज मुंतशिर ने दिल छू लेने वाला ट्वीट किया है।
मनोज मुंतशिर ने किया ट्वीट
बीती शाम ट्वीट कर मनोज मुंतशिर ने लिखा- राजू भाई हिम्मत मत हारना। बस थोड़ा सा जोर और लगा दो। हमारे हाथ प्रार्थना में जुड़े हैं। मनोज मुंतशिर का ये ट्वीट लोगों को खूब पसंद आ रहा है। भावुक कर देने वाला ये ट्वीट लोग जमकर रिट्वीट भी कर रहे हैं। वहीं राजू की इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे शेयर भी किया गया है।

सुनील ने दिया था हेल्थ अपडेट
बताते चलें कि इससे पहले डॉक्टर्स ने कॉमेडियन की हेल्थ से जुड़ा अपडेट देते हुए बताया था कि उनका ब्रेन डेड हो गया है। वहीं कॉमेडियन सुनील पाल ने इसपर प्रतिक्रया देते हुए ई-टाइम्स संग बातचीत में बताया कि उनकी तबियत काफी बिगड़ गई है। सुनील ने आगे कहा कि मैंने अभी ही उनके भतीजे कौशल से बात की और पता चला कि उनका ब्रेन फंक्शन नहीं कर रहा।

शेखर सुमन ने की प्रार्थना
सुनील पाल के अलावा अभिनेता शेखर सुमन ने राजू के अच्छे स्वास्थ्य को लेकर ट्वीट किया है। एक्टर ने महादेव की तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर कॉमेडियन के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। इसके साथ ही उन्होंने शिव भगवान का महामृत्युंजय मंत्र भी लिखा है।

हनुमान चालीसा का कराया पाठ
देशभर से तमाम फैंस भी राजू के अच्छे स्वास्थ्य की कामना में पोस्ट कर रहे हैं। राजू के कुछ पुराने वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कॉमेडियन की सेहत में सुधार के लिए फैंस ने हनुमान चालीसा का पाठ भी करवाया है।

राजपाल यादव ने ट्वीट किया वीडियो
अभिनेता राजपाल यादव ने भी राजू श्रीवास्तव की जल्द रिकवरी के लिए एक वीडियो ट्वीट किया। एक्टर ने कॉमेडियन की अच्छी सेहत की प्रार्थना करते हुए कहा कि आप जल्दी से अच्छे हो जाइये। हम आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप जल्दी से ठीक होकर बाहर आइये। ताकि हम जल्द एक-दूसरे के गले लगें।

जारी है दुआओं का दौर
बताते चलें कि कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले 9 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। राजू दिल्ली के एम्स में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। बीते दिनों वो ट्रीटमेंट के दौरान ठीक हो भी रहे थे। लेकिन फिर डॉक्टर्स ने अचानक हाथ खड़े कर दिए। ऐसे में सबके चहेते राजू के लिए पूरे देश में दुआओं का दौर जारी है।












Click it and Unblock the Notifications