Manoj Bharathiraja का निधन, 48 की उम्र में ऐसे गई जान, जानें क्या हुआ था एक्टर के साथ
Manoj Bharathiraja Death: तमिल फिल्मों के फेमस डायरेक्टर भारतीराजा के बेटे एक्टर मनोज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मनोज भारतीराजा का चेन्नई में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है।
48 की उम्र में मनोज भारतीराजा का निधन
नादिगर संगम द्वारा एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार मशहूर निर्देशक भारतीराजा के बेटे एक्टर मनोज के भारतीराजा का 48 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ दिन पहले ही उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी।

मनोज भारतीराजा का परिवार
मनोज भारतीराजा के परिवार में उनकी पत्नी अश्वथी उर्फ नंदना और दो बेटियां अर्शिता और मथिवाथानी हैं। मनोज भारतीराजा ने अपनी पिता के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म 'ताज महल' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
मनोज भारतीराजा का करियर
-इसके बाद मनोज भारतीराजा ने 'ईरा नीलम' और 'वरुशामेल्लम वसंतम' सहित कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने वेंकट प्रभु और सिम्बू की 'मनाडू' और कार्थी की 'विरुमन' में भी काम किया है। उन्हें आखिरी बार अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'स्नेक एंड लैडर्स' में देखा गया था।
-मनोज भारतीराजा ने एक्टिंग के अलावा तमिल फिल्मों का निर्देशन भी किया है। उन्होंने फिल्म 'ताज महल' में एआर रहमान द्वारा रचित गाने 'ईची एलुमिची' को गाया है और बतौर सिंगर भी अपने करियर की शुरुआत की है।
तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
-मनोज भारतीराजा के निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, म्यूजिक डायरेक्टर इलैयाराजा, एक्ट्रेस व नेता खुशबू सुंदर और फेमस डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने शोक व्यक्त किया है।
-इसके अलावा अखिल भारतीय अन्ना द्रमुक मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) प्रमुख और विपक्ष के नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी, तमिल मनीला कांग्रेस के अध्यक्ष जीके वासन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भी उनके परिवार को संवेदना दी है।












Click it and Unblock the Notifications