Manoj Bajpayee Birthday: जमीन से जुड़े अभिनेता मनोज बाजपेयी जीते हैं एकदम सिंपल लाइफ, जानें उनकी कुल संपत्ति

Manoj Bajpayee Birthday: मनोज बाजपेयी के पास करीब 147 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। इसके अलावा वह कई विज्ञापनों से भी करोड़ों की कमाई करते हैं।

manoj bajpayee

Manoj Bajpayee Birthday: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए फेमस हैं बल्कि लोग उनके सरल व्यवहार की भी जमकर तारीफ करते हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले मनोज बाजपेयी ने एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई में अपना कदम रखा था और आज वह लोगों के दिल में अपनी एक अलग जगह बना चुके हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था, जब नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में मनोज बाजपेयी को तीन बार रिजेक्ट कर दिया गया था। लेकिन, मनोज बाजपेयी ने हार नहीं मानी और अपनी बेजोड़ एक्टिंग के दम पर अपनी पहचान बनाई। आज मनोज बाजपेयी अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस मौके पर आपको बताते हैं उनकी कुल संपत्ति और बेहद ही सादगीभरे लाइफस्टाइल के बारे में।

मनोज बाजपेयी की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मनोज बाजपेयी जमीन से जुड़े अभिनेता है। वह मुंबई में अपने परिवार के साथ एक सिंपल लाइफ जीते हैं। मनोज बाजपेयी एक फिल्म के लिए भले ही करोड़ों में रुपए चार्च करते हैं लेकिन उनकी लाइफस्टाइल लग्जरी नहीं है। आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी के पास करीब 147 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। इसके अलावा वह कई विज्ञापनों से भी करोड़ों की कमाई करते हैं।

मनोज बाजपेयी को मिला है पद्श्री सम्मान
मनोज बाजपेयी को गाड़ियों का शौक है लेकिन उन्हें ज्यादा महंगी गाड़ी पसंद नहीं है। मनोज बाजपेयी के पास तीन गाड़ियां हैं। इनमें एक 41.1 लाख रुपए कीमत की बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज, एक महिंद्रा स्कॉरपियो और टोयोटा फॉर्च्यूनर कार शामिल है। आपको बता दें कि फिल्मों में उनके दमदार अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड, नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 2019 में पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

मनोज बाजपेयी की इन फिल्मों ने चलाया जादू
मनोज बाजपेयी ने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अलीगढ़, सत्या, गैंग्स ऑफ वासेपुर, आरक्षण, पिंजर जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने साबित कर दिया है कि मनोज बाजपेयी की एक्टिंग का कोई जवाब नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+