Manoj Bajpayee को बिल्कुल पसंद नहीं आई 'द आर्चीज', एक्टर ने कहा, 'केवल कुछ देर देखी उसके बाद....'

Manoj Bajpayee The Archies: जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म द आर्चीज ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म से कई स्टारकिड्स ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। जिसमें शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान, श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा नजर आए। हालांकि ये फैंस को ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई। अब बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने बताया कि उन्हें ये फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आई।

फिल्म द आर्चीज को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के फनी मीम्स बने थे। लोगों ने सुहाना और खुशी की एक्टिंग का जमकर मजाक उड़ाया। वहीं फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड एक्टर्स को भी ये फिल्म कुछ खास नहीं लगी। जिसमें फराह खान और रवीना टंडन शामिल हैं। वहीं अब मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने ये फिल्म देखने की बहुत कोशिश की थी लेकिन वह नहीं देख पाए।

Manoj Bajpayee

जूम को दिए इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के साथ बैठकर फिल्म द आर्चीज देखी थी। लेकिन कुछ देर बाद वह इस फिल्म को देख नहीं पाए। एक्टर ने कहा, 'मैं और मेरी बेटी 'द आर्चीज' देख रहे थे मैंने तभी उससे कहा कि मुझे फिल्म पसंद नहीं आ रही है। लेकिन उसकी वजह से 50 मिनट तक ये फिल्म देखी।'

मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, 'द आर्चीज' मेरे बचपन का हिस्सा नहीं रहा है। मेरा बचपन 'मोटू-पतलू' और 'राम बलराम' में गुजरा है। मैं यही देखकर बड़ा हुआ हूं। मैंने 'आर्चीज' कॉमिक्स पढ़ी है, और मुझे 'वेरोनिका' और 'बेटी' के कैरेक्टर्स भी याद हैं। लेकिन जब मैं फिल्म देख रहा था तो ये मेरी बेटी को भी पसंद नहीं आई।'

मनोज बाजपेयी ने आगे बताया कि उन्होंने मजाक में अपनी बेटी को कहा कि, उसे हिंदी में बात करनी चाहिए जिस तरह से फिल्म में एक्टर्स कर रहे हैं। इस पर उनकी बेटी गुस्सा हो गई और उसने टाइम ना देने पर टॉन्ट मारा। बता दें कि फिल्म द आर्चीज में सुहाना खान और खुशी कपूर की हिंदी बोलने का तरीका देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे थे कि उन्होंने सिर्फ डॉयलाग याद करके बोली है। जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+