प्रियंका चोपड़ा के घर पर टूटा दुखों का पहाड़, बहन मनारा चोपड़ा के पिता का अचानक हुआ निधन

Mannara Chopra Father Raman Rai Handa Dies: टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 17' फेम मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वो अपने पीछे पत्नी कामिनी और बेटियां मन्नारा और मिताली को छोड़ गए हैं। मनारा चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पिता के निधन की जानकारी दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मनारा के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कुछ दिनों से अस्पताल में भी भर्ती थे। मनारा चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया कि उनके पिता वकील थे। उनका निधन 16 जून को हुआ। मनारा ने लिखा, ''मेरे पिता हमारे परिवार के लिए ताकत थे।'' उनका अंतिम संस्कार 18 जून को यानी दो दिन बाद मुंबई में किया जाएगा।

Mannara Chopra Father Raman Rai Handa Dies

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा भी हो सकती हैं अंतिम संस्कार में शामिल

मनारा के परिवार में इस खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा, जो मनारा की कजिन बहनें हैं, ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि प्रियंका और परिणीति को जैसे ही इस खबर की जानकारी मिली, उन्होंने परिवार से संपर्क किया और संवेदना व्यक्त की। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा भी अंतिम संस्कार में शामिल हो सकती हैं।

Mannara Chopra Father Raman Rai Handa Dies

मनारा चोपड़ा के पिता के निधन पर कजिन मीरा चोपड़ा बोलीं- "मुझे नहीं पता था कि हालत इतनी गंभीर है"

मीरा चोपड़ा ने कहा, ''मैं किसी कार्यक्रम में थी जब विक्की ने मुझे बताया... मुझे पता था कि अंकल अस्पताल में हैं, लेकिन यह नहीं पता था कि हालत इतनी गंभीर है। वह पहले ठीक थे, इसलिए समझ नहीं आ रहा कि अचानक क्या हो गया। मैं अब जा रही हूं पता लगाने, लेकिन यह बहुत दुखद है।''

मीरा चोपड़ा ने कहा, ''चोपड़ा परिवार एक-दूसरे से बहुत जुड़ा हुआ परिवार है। किसी भी इंसान के लिए माता-पिता को खोना सबसे बड़ा दुख होता है। मनारा और मिताली अपने पिता से बेहद करीब थीं। उनके लिए यह नुकसान असहनीय है।''

दिल्ली हाई कोर्ट के वकील थे मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा

रमन राय हांडा दिल्ली हाई कोर्ट में वकील थे। उनकी शादी प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की मौसी कामिनी चोपड़ा से हुई थी। परिवार अक्सर त्यौहारों, जन्मदिनों और बड़े अवसरों पर एक साथ आते थे। टाइम्स नाउ के मुताबिक, रमन कुछ दिनों से अज्ञात कारणों से अस्वस्थ थे।

मनारा चोपड़ा ने फिल्म जिद से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, जो बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में विफल रही। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की ओर रुख किया और थिक्का, दुष्ट और सीता जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। वह बिग बॉस से मशहूर हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+