'भाभी जी घर पर हैं' के मनमोहन तिवारी ने शेयर किया दीपेश का अनदेखा आखिरी वीडियो, ये थे मलखान के आखिरी शब्द
रोहिताश गौर ने दीपेश भान का एक लास्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें मलखान अपने दोस्तों संग मस्ती करते दिख रहे हैं।
मुंबई, 26 जुलाईः टीवी के पॉपुलर शो 'भाभी जी घर पर हैं' में मलखान के किरदार में नजर आने वाले एक्टर दीपेश भान का गत शनिवार सुबह निधन हो गया। जानकारी के अनुसार दीपेश भान गत शानिवार सुबहअपनी सोसाइटी में क्रिकेट खेलने गए थे और खेल के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि दीपेश के अचानक दुनिया को अलविदा कह जाने की खबर से हर कोई हैरान है। उनके परिवार, दोस्त और को-स्टार्स कोई भी उनके चले जाने की खबर पर यकीन नहीं कर पा रहा है। इसी बीच उनके को स्टार रोहिताश गौर ने दीपेश का एक लास्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें मलखान अपने दोस्तों संग मस्ती करते दिख रहे हैं।

मनमोहन तिवारी ने शेयर किया वीडियो
एक्टर दीपेश भान इतनी कम उम्र में सभी को छोड़कर चले जाएंगे ये किसी ने सोचा ही नहीं था। इतना ही नहीं, दीपेश अपने ऑनस्क्रीन किरदार की तरह ही रियल लाइफ में काफी मजेदार व्यक्ति थे। वह सब लोगों को खूब हंसाते थे। सोशल मीडिया पर भी दीपेश काफी फनी वीडियोज शेयर करते रहते थे। अब शो में मनमोहन तिवारी का किरदार निभाने वाले रोहिताश गौर ने दीपेश के साथ का आखिरी वीडियो शेयर किया है।
निधन से एक दिन पहले बनाया था वीडियो
आपको बता दें कि इस वीडियो को उन्होंने शुक्रवार को शूट के बाद बनाया था। इस वीडियो को अगले दिन यानी कि शनिवार को शेयर करना था, लेकिन उसी दिन सुबह दीपेश की मौत हो गई। इस वीडियो में रोहिताश और दीपेश के साथ शो के बाकी 2 एक्टर्स भी दिखाई दे रहे हैं।

मनमोहन तिवारी ने लिखा ये कैप्शन
इस वीडियो को रोहिताश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और लिखा है- यह हमारे छोटे भाई दीपेश उर्फ मलखान के साथ हमारी लास्ट वीडियो है जो हमने अपने मेकअप रूम में बनाई थी। कितना जिंदा दिल इंसान था वो। जहां भी जैसे भी हो सुख से रहना मेरे भाई, बस यही उपरवाले से कामना है हमारी।
दोस्तों ने ऐसे दी अंतिम विदाई
दीपेश के दोस्तों से लेकर उनके को-स्टार्स तक ने उनके परिवार को सहानुभूति दी और अपने इस अजीज दोस्त की अंतिम विदाई के लिए इकट्ठे हुए। जानकारी के अनुसार दीपेश को आखिरी श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा रखी गई थी, जिसमें उन्हें जानने वाले, करीबी दोस्त, रिश्तेदार और उनके को-स्टार्स पहुंचे थे। सभी ने नम आंखों से दीपेश की तस्वीर के सामने खड़े होकर उन्हें याद किया।
को-स्टार शुभांगी अत्रे के नहीं रुके आंसू
दीपेश भान की को-स्टार शुभांगी अत्रे जैसे ही दीपेश की तस्वीर के सामने फूल चढ़ाने पहुंचीं वह फफक कर रो पड़ीं। जैसे-तैसे उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और श्रद्धांजलि देकर वहीं से रोते हुए निकल पड़ीं। दीपेश के को-स्टार रोहिताश गौर और अन्य साथी भी उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इसके अलावा कीकू शारदा भी इस शोक सभा में शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications