मनीषा रानी ने छठ पूजा पर मांग में किसके नाम का भरा सिंदूर? लोगों ने कही ऐसी बात
Manisha Rani On Chhath Puja: बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट रह चुकी सोशल मीडिया सेंसेशन मनीषा रानी अपने वीडियोज और फोटोज के चलते इंटरनेट पर छाई रहती हैं। उनका हर पोस्ट बड़ी ही तेजी से वायरल हो जाता है।
मनीषा के नए लुक ने मचाया बवाल
हालांकि मनीषा रानी ने इस बार छठ महापर्व पर सबको हैरान कर दिया है। मनीषा के नए लुक ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। मनीषा अपने हालिया पोस्ट के कारण चर्चाओं में आ गई हैं। मनीषा ने इस बार छठ पर जो तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट किए हैं उन्हें देखने के बाद फैंस शॉक्ड हो गए हैं।

मनीषा रानी की मांग में दिखा सिंदूर
लेटेस्ट पोस्ट में मनीषा रानी मांग में सिंदूर भरे हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने खूबसूरत लाल और हरे रंग की साड़ी पहनी है और वह किसी शादीशुदा महिला की तरह दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं मनीषा रानी छठ पूजा करते हुए भी नजर आ रही हैं।
घाट पर खड़े होकर मनीषा रानी ने की पूजा
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मनीषा रानी घाट पर खड़े होकर पूजा कर रही हैं। आपको बता दें कि मान्यता है कि छठ पूजा में सिर्फ शादीशुदा महिलाएं ही घाट पर पूजा करती हैं। ऐसे में अब मनीषा रानी को ये सभी रस्में करते देख फैंस तरह तरह के सवाल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्या मनीषा रानी ने चोरी-छिपे शादी कर ली है।
लोगों ने मनीषा रानी के लिए कही ऐसी बात
मनीषा रानी ने मांग में सिंदूर भर रखा है लेकिन ये किसके नाम का है ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या मनीषा रानी ने वाकई शादी रचा ली है या फिर सिर्फ फोटोशूट के लिए उन्होंने ये लुक लिया है। हो सकता है कि मनीषा किसी तरह का शूट कर रही हूं और उन्होंने अपने किसी वीडियो के लिए ये लुक कैरी किया हो। हालांकि उन्होंने इस पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
मनीषा ने दी छठ पूजा की बधाई
आपको बता दें इस पोस्ट को शेयर करते हुए मनीषा रानी ने अपने कैप्शन में लिखा है- हम बिहारियों का प्यार है छठ पूजा। सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं। अब बिग बॉस ओटीटी फेम मनीषा का ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके चाहने वाले उन्हें छठ पूजा की बधाइयां दे रहे हैं। उनके इस शादीशुदा लुक की भी जमकर तारीफ हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications