किस परेशानी में फंसी मनीषा रानी, बयां किया दर्द, कहा- मुझे अब तक नहीं मिली प्राइज मनी, मैं तो.....

Manisha Rani: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मनीषा रानी इस समय काफी परेशान चल रही हैं। मनीषा ने अपनी चुलबुली बातों और दमदार डांस से लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया है। लोगों को भी उनका प्यारा स्वभाव बहुत ही पसंद है।

मनीषा रानी ने बयां किया अपना दर्द
मनीषा रानी ने हाल ही में अपने डांस स्किल्स की बदौलत फेमस डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' जीता था। मनीषा ने हाल ही में अपने लेटेस्ट व्लॉग में, खुले तौर पर खुलासा किया कि उन्हें अभी तक 'झलक दिखला जा 11' से जीत का इनाम नहीं मिला है। उन्हें अब तक प्राइज मनी नहीं दिया गया है।

manisha rani

मनीषा रानी का वीडियो हुआ वायरल
मनीषा रानी अपने यूट्यूब व्लॉग में अपने दोस्त महेश केशवाला के साथ बात करते हुए नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि मनीषा के दोस्त महेश को सोशल मीडिया पर ठगेश नाम से जाना जाता है। दोनों मजाक में एक चाय की दुकान खोलने की बात कहते हैं और मनीषा का दावा है कि ठगेश ही इसे चलाएंगे।

मनीषा ने कहा- मुझे अभी तक प्राइज मनी नहीं मिली
वीडियो में देखा जा सकता है कि ठगेश अपनी दोस्त मनीषा से कहते हैं कि उन्होंने 'झलक दिखला जा 11' जीता है, तो इसे उन्हें ही खोलना चाहिए। इस पर मनीषा कहती हैं- झलक की जीत की रकम अभी तक नहीं आई है। ऊपर से आधा काट लेंगे वो लोग। इसके बाद मनीषा ने वीडियो में कुछ जोक्स कहे कि कैसे लोग अमीर होते हैं जब उनके पास एक अमीर पार्टनर होता है।

'झलक दिखला जा 11' में मनीषा की हुई थी वाइल्ड कार्ड एंट्री
आपको बत दें कि सोशल मीडिया पर रील्स वीडियो बनाकर लोगों के दिलों पर राज करने वाली मनीषा रानी टीवी के फेमस डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर पहुंची थीं। उन्होंने अपीन दमदार डांसिंग परफॉर्मेंस के बदौलत शो को जीता था और विनर की ट्रॉफी के साथ साथ 30 लाख रुपये का प्राइज मनी अपने नाम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+