क्या दूसरी शादी करने वाले हैं मनीषा रानी के पापा? बिहारी क्वीन को मिलेगी नई मां या फिर... ऐसे सामने आई बात
Manisha Rani father marriage: बिहार की क्वीन मनीषा रानी फैंस की फेवरेट हैं इस बात में कोई दोराय नहीं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और वे अपने फैंस को कभी निराश नहीं करती हैं। मनीषा सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों नानी संग बातचीत में मनीषा ने अपनी शादी का फैंस को हिंट दिया तो वे खुशी से झूम उठे। अब मनीषा एक और बार फिर चर्चा में आ गईं।
मनीषा रानी 'झलक दिखला जा' जीतने के बाद अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। बीते दिनों अपनी नानी संग बातचीत का उनका एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। नानी मनीषा से शादी की बातें कर रही थीं। ये बातें सुन फैंस मनीषा रानी की शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हो गए।

अब मनीषा रानी का उनके पापा संग एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे पापा की नई शादी की बात कर रही हैं। मनीषा कहती हैं कि उनके पापा के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं। इसके बाद वो तुरंत बोल पड़ती हैं कि लड़की नहीं औरत। क्योंकि इस उम्र में पापा को कोई लड़की तो मिलने से रही।
इसके बाद मनीषा कहती हैं कि अगर किसी को मेरे पापा में दिलचस्पी है तो प्लीज कमेंट सेक्शन में जरूर बताइये। फिर मनीषा अपने पापा के सिर के बालों के बारे में बात करती है कि किसी को अगर कुछ पता है कि बाल कैसे उगाएं तो प्लीज बताइये।
मनीषा रानी के मजाकिया अंदाज को फैंस काफी पसंद करते हैं। मनीषा काफी चुलबुली हैं और अकसर वे फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मनीषा रानी और उनके पापा की नई शादी की बातचीत सुनने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। हालांकि ये उन्होंने सीरियसली कहा या फिर मजाक में... इस पर अब भी सस्पेंस बरकरार है।












Click it and Unblock the Notifications