क्या मनीषा कोइराला ने ऐश्वर्या राय से छीन लिया था उनका प्यार? सरेआम पूर्व मिस वर्ल्ड को किया था बदनाम और फिर..
Aishwarya Rai and Manisha Koirala: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हर तरफ ऐश्वर्या राय और उनके रियल लाइफ पति अभिषेक बच्चन को लेकर चर्चा हो रही है। लोग जानना चाहते हैं कि इस कपल का रिश्ता सच में कैसा चल रहा है। इसी बीच ऐश्वर्या राय के पहले प्यार को लेकर भी कई तरह की बातें हो रही हैं।
ऐश्वर्या राय ने 1997 में की थी बॉलीवुड में एंट्री
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड में कदम रखा था। जानकारी के अनुसार बॉलीवुड में करियर बनाने से पहले ऐश्वर्या राय ने मॉडलिंग की थी और उन्हीं दिनों में वह राजीव मूलचंदानी के प्यार में दीवानी हो गई थीं। मॉडलिंग के दौरान ही दोनों में दोस्ती हुई और प्यार परवान चढ़ गया।

राजीव मूलचंदानी के प्यार में पागल थीं ऐश्वर्या राय
मॉडलिंग के दिनों में ऐश्वर्या राय मॉडल राजीव मूलचंदानी के प्यार में डूब रही थीं। उन दिनों राजीव मूलचंदानी पॉपुलर इंडियन सुपरमॉडल हुआ करते थे। लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। ये तब हुआ था जब बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने अपना नाम मशहूर मॉडल-एक्टर राजीव मूलचंदानी के साथ जोड़ा था। साल 1994 में मनीषा कोइराला ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था।
ऐश्वर्या राय ने लोगों के सामने रखा था अपना दर्द
मनीषा कोइराला के इस इंटरव्यू क देखने के बाद ऐश्वर्या राय ने भी अपना दर्द लोगों के सामने रखा था। आपको बता दें कि सलमान खान से अपने रिश्ता खत्म करने के बाद कुछ समय तक ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय को डेट किया था। हालांकि बाद में इन दोनों का भी ब्रेकअप हो गया था। लेकिन सलमान खान से पहले पूर्व मिस वर्ल्ड राजीव मूलचंदानी के प्यार में पागल थीं, ये बहुत ही कम लोग जानते हैं।
मनीषा कोइराला-राजीव मूलचंदानी का रिलेशन
मनीषा कोइराला ने इंटरव्यू में बताया था कि ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप होने के बाद राजीव मूलचंदानी उनके करीब आ गए थे और उन दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया था। हालांकि कहा जाता है कि मनीषा ने खुद ही राजीव संग अपनी बढ़ती नजदीकियों की बातें फैलाई थीं। उन्होंने खुलासा किया था कि ऐश्वर्या की वजह से उनकी जिंदगी में उथल पुथल मच गई थी।
मनीषा ने कहा था- राजीव ने मेरे लिए ऐश्वर्या को छोड़ा
साल 1994 में मनीषा कोइराला ने एक मैगजीन को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि वह सुपर मॉडल राजीव मूलचंदानी को डेट कर रही हैं। मनीषा ने कहा था- मेरे लिए राजीव ने ऐश्वर्या को छोड़ दिया। मैंने राजीव और ऐश्वर्या के लव लेटर्स भी देखे थे जो राजीव ने ऐश के लिए लिखे थे। लेकिन अब राजीव मेरा है।

मनीषा की बात सुन परेशान हो गई थीं ऐश्वर्या राय
मनीषा कोइराला के इस इंटरव्यू के बाद ऐश्वर्या राय काफी परेशान हो गई थीं। मनीषा के उस इंटरव्यू से ऐश की रातों की नींद उड़ गई थी क्योंकि उस वक्त ऐश्वर्या राय बॉलीवुड इंडस्ट्री में शुरुआत कर रही थीं और मनीषा कोइराला पहले से ही काफी पॉपुलर एक्ट्रेस बन गई थीं। ऐसे में दोनों की इस कंट्रोवर्सी को लोगों ने खूब इन्जॉय किया था। मनीषा कोइराला के इस इंटरव्यू के करीब 5 साल बाद ऐश्वर्या राय ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनके खुलासे पर अपना गुस्सा जाहिर किया था।
ऐश्वर्या राय ने मनीषा के दावे को कहा था बकवास
साल 1999 में ऐश्वर्या राय ने एक मैगजीन को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने मनीषा कोइराला के इस दावे को बकवास बताया था। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया था कि मनीषा के इंटरव्यू के बाद उनकी इमेज काफी खराब हो गई थी। इस इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने साफ मना कर दिया था कि वह राजीव मूलचंदानी के साथ कभी रिलेशनशिप में नहीं थीं। उन्होंने राजीव को अपना अच्छा दोस्त बताया था।
ऐश्वर्या राय-मनीषा कोइराला के बीच दुश्मनी
इस पूरे मामले को लेकर आज भी ऐश्वर्या राय और मनीषा कोइराला के बीच गहरी दुश्मनी है। दोनों एक दूसरे से बात कर नहीं करती हैं। यहां तक कि एक दूसरे को देखकर साफतौर पर इग्नौर करती हैं। इस मामले के बाद से ऐश्वर्या राय ने अपने पहले प्यार और मनीषा कोइराला को लेकर कभी कोई बात नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications