बॉलीवुड में पसरा मातम, Manish Malhotra पर टूटा दुखों का पहाड़, फैशन डिजाइनर के मां की कैसे हुई मौत?

Manish Malhotra Mother Death: फैशन और फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। बलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर ने पूरे बॉलीवुड को शोक में डाल दिया है।

मनीषा मल्होत्रा इस सदमें से टूट गए हैं
खबर है कि मनीष मल्होत्रा की मां ने गत 19 मार्च 2026 (गुरुवार) की रात को अंतिम सांस ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मनीष मल्होत्रा की मां पिछले कुछ समय से काफी बीमार चल रही थी। ज्यादा उम्र के कारण उन्हें कई तरह की बीमारियों ने घेर रखा था। मां के बेहद करीब रहे मनीष मल्होत्रा इस सदमे से टूट गए हैं। परिवार और करीबी लोग इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े हैं।

Manish Malhotra

सितारों का लगा तांता, घर पहुंचे कई सेलेब्स

-जैसे ही इंडस्ट्री को इस दुखद घटना की जानकारी मिली, कई बड़े स्टार्स तुरंत मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे। पूर्व मिस लर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) अपने पति एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ उन्हें सांत्वना देने पहुंची थीं।

-इसके अलावा करण जौहर, करिश्मा कपूर, उर्मिला मातोंडकर, मलाइका अरोड़ा, सोनाली बेंद्रे और अनन्या पांडे समेत कई सेलेब्स देर रात तक मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचते रहे। सोशल मीडिया पर भी सेलेब्स इमोशनल पोस्ट शेयर कर मनीश मल्होत्रा की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

मनीष मल्होत्रा के लिए बेहद खास थीं उनकी मां

मनीष मल्होत्रा अपनी मां के बेहद करीब थे। वह अक्सर अपने इंटरव्यूज और सोशल मीडिया पोस्ट में परिवार के प्रति अपने लगाव का जिक्र करते नजर आते थे। आपको बता दें कि साल 2019 में उनके पिता का निधन हो गया था। अब मां के जाने से उनके जीवन में एक बड़ा खालीपन आ गया है।

कौन हैं मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra)?

-मनीष मल्होत्रा बॉलीवुड के सबसे बड़े, महंगे और फेमस फैशन डिजाइनरों में गिने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई आइकॉनिक लुक्स दिए हैं। करीब हर बड़ा स्टार, चाहे वो फिल्मी दुनिया से हो या फिर किसी और क्षेत्र से, शादी हो या रेड कार्पेट, मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए आउटफिट्स में नजर आता है।

-सोशल मीडिया पर भी मनीष मल्होत्रा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनके डिजाइन किए गए कपड़े फैंस के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। फैशन इंडस्ट्री में वह काफी डिमांडिंग सेलेब हैं।

शोक में डूबा परिवार, साथ खड़ा बॉलीवुड

इस कठिन समय में मनीष मल्होत्रा का पूरा परिवार एकजुट है और बॉलीवुड इंडस्ट्री भी उनके साथ मजबूती से खड़ी नजर आ रही है। फिलहाल हर कोई दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है और मनीष मल्होत्रा को हिम्मत देने की कोशिश कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+