सगाई से पहले राघव चड्ढा के घर पहुंचे मनीष मल्होत्रा, दिल्ली के आवास पर पहुंचने लगे मेहमान

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: शाम 5 बजे से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई सेरेमनी शुरू होने वाली है। राघव चड्ढा के दिल्ली के घर पर मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

raghav chadha

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के एमपी राघव चड्ढा थोड़ी देर बाद ही एक नई लाइफ शुरू करने जा रहे हैं। आज रात 8 बजे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई होने जा रही है। आज दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई सेरेमनी का आयोजन किया गया है। इस सेरेमनी में फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ पॉलिटिकल पार्टीज से जुड़े मेहमान भी शामिल होंगे। इसी कड़ी में परिणीति की बहन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दिल्ली पहुंच चुकी हैं। इसी बीच बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा राघव चड्ढा के दिल्ली स्ठित आवास पर पहुंचे हैं।

राघव चड्ढा के घर पहुंचे मनीष मल्होत्रा
आपको बता दें कि शाम 5 बजे से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई सेरेमनी शुरू होने वाली है। सगाई समारोह शाम 5 बजे से सुखम साहिब पाठ के साथ शुरू होगी। इसी बीच मनीष मल्होत्रा राघव चड्ढा के घर पर पहुंचे हैं। इसके अलावा राघव चड्ढा के दिल्ली के घर पर मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। मेहमानें की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए टाइट सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है।

आपको बता दें कि कपूरथला हाउस में ही परिणीत‍ि चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की सेरेमनी होगी। जानकारी के अनुसार इस सेरेमनी में द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी पहुंच सकते हैं।

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई समारोह में बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का एक्सक्लूसिव लहंगा पहनने वाली हैं। हालांकि लहंगे के कलर के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन कहा जा रहा है कि परिणीति अपने होने वाले मंगेतर राघव की पसंद के कलर का ही लहंगा पहन रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई पूरे पंजाबी स्टाइल में होने वाली है। दोनों परिवार ने नाच, गाना और धूम मचाने की पूरी तैयारी कर रखी है। वहीं सगाई की थीम पेस्टल रखी गई है। सेरेमनी के फूड मेन्यू में वीगन लोगों के लिए खास व्यंजनों को शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+