26 साल बाद इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं 'राम तेरी गंगा मैली' की मंदाकिनी, अब दिखेगा ऐसा रूप

खबर है कि मंदाकिनी एक बार फिर से अपने दिलकश अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

मुंबई, 23 जूनः राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' अपने समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। उस फिल्म की कहानी को कोई नहीं भूल सकता। इसके अलावा झरने के नीचे सफेद साड़ी में भीगती फिल्म की लीड हीरोइन मंदाकिनी की खूबसूरती तो आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। फिल्म के रिलीज होने के बाद लोग मंदाकिनी के दीवाने हो गए थे। लेकिन आज के समय में बहुत ही कम लोग जानते हैं कि मंदाकिनी कहां हैं और अब कैसी दिखती हैं। आइए एक्ट्रेस मंदाकिनी के बारे में आपको एक बड़ी खबर बताते हैं। एक्ट्रेस मंदाकिनी एक बार फिर से अपने फैंस को खुश करने के लिए स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं।

mandakini

म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी मंदाकिनी
खबर है कि मंदाकिनी एक बार फिर से अपने दिलकश अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। दरअसल मंदाकिनी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी म्यूजिक वीडियो 'मां ओ मां' से कमबैक कर रही हैं। इस म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि मंदाकिनी को आखिरी बार साल 1996 में फिल्म जोरदार में देखा गया था। करीब 2 दशक बाद मंदाकिनी ग्लैमर वर्ल्ड में एक बार फिर धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं और इस बार वह अपने बेटे रैबिल ठाकुर के साथ ही इस इंडस्ट्री में दोबारा कदम रखेंगी। मंदाकिनी के म्यूजिक वीडियो का पोस्टर सामने आते ही उनके फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि मंदाकिनी को आज भी लोग फिल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए ही पहचानते हैं। मंदाकिनी ने इस फिल्म में इतना शानदार अभिनय किया था कि आज तक लोग उन्हें याद करते हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस अपने म्यूजिक वीडियो के जरिए लोगों के दिल में घर बनाने के लिए तैयार हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्टर
मंदाकिनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया है। इस म्यूजिक वीडियो में मंदाकिनी के साथ उनके बेटे रैबिल ठाकुर भी नजर आएंगे। दिखेंगे। मां ओ मां गाने को सजन अग्रवाल ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने ही गाने के लिरिक्स भी लिखे हैं। जल्दी ही ये म्यूजिक वीडियो रिलीज किया जाएगा और इसके साथ ही मंदाकिनी भी इंडस्ट्री में अपनी वापसी करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+