डायरेक्टर को चप्पल से पीटने वाली रुचि गुज्जर बुरी फंसी, लग रहे ब्लैकमेलिंग के आरोप, डायरेक्टर ने उठाया ये कदम
मॉडल और एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने बीते दिनों 'सो लॉन्ग वैली' के डायरेक्टर मान सिंह पर चप्पल से हमला बोला था। अब खुद उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने फिल्म निर्माता करण सिंह चौहान के खिलाफ 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। अब, अम्बोली पुलिस ने फिल्म 'सो लॉन्ग वैली' के निर्माता मान लाल सिंह ने रुचि के साथ6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।
मुंबई पुलिस ने रुचि और अन्य 6 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें 115(2), 118(1), 189(1), 189(2), 190, 191(1), 329(3), 351(2) और 352 शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

रुचि गुर्जर पर आरोप है कि 25 जुलाई को अंधेरी वेस्ट स्थित सिनेपोलिस सिनेमा में बिना किसी इनविटेशन के अपने गार्ड्स के साथ घुस आईं थी। यहां उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर हंगामा किया और गाली-गलौज की शिकायत मान लाल सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने बताया, फिल्म 'सो लॉन्ग वैली' का की शूटिंग 2023 से चली रही थी। 25 जुलाई को फिल्म के प्रीमियर से कुछ दिनों पहले रुचि कुछ महिलाओं और बॉडी गार्ड्स के साथ सिनेमा हॉल पहुंचीं और चिल्लाना शुरू कर दिया। उन्होंने अपशब्द कहे और पैसों की मांग करते हुए धमकियां भी दीं। जब वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो रुचि के बॉडी गार्ड्स ने धक्का-मुक्की की। इतना ही नहीं रुचि ने चप्पल निकालकर मुझ पर हमला कर दिया और एक प्लास्टिक की बोतल भी फेंकी।
बता दें, फिल्म के प्रोड्यूसर के खिलाफ मॉडल और अभिनेत्री रुचि गुज्जर ने कथित तौर पर 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में FIR दर्ज करवाई थी। यह शिकायत मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में गुरुवार को धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात से संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई। खबरों के अनुसार, निर्माता मान सिंह ने कथित तौर पर उनसे एक टेलीविजन फिल्म प्रोजेक्ट शुरू करने के वादे के साथ 23 लाख रुपये लिए थे। गुज्जर ने दावा किया कि सिंह ने उन्हें प्रोफिट शेयरिंग और ऑन-स्क्रीन क्रेडिट का आश्वासन दिया था। लेकिन प्रोजेक्ट कभी शुरू ही नहीं हुआ। शुक्रवार रात अंधेरी वेस्ट में फिल्म के प्रीमियर में पूरा बखेड़ा खड़ा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications