Mamta Kulkarni के दाऊद इब्राहिम पर दिए बयान ने काटा ऐसा बवाल, एक्ट्रेस ने लिया यू-टर्न, अब ये क्या कह दिया?
Mamta Kulkarni: बॉलीवुड की दमदार और खूबसूर एक्ट्रेसेस में से एक ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दाऊद इब्राहिम को लेकर दिए गए उनके बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।
दाऊद इब्राहिम मामले में ममता कुलकर्णी ने दी सफाई
हालांकि अब इस पूरे मामले पर ममता कुलकर्णी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। ममता कुलकर्णी ने साफ कहा है कि वो दाऊद इब्राहिम नहीं बल्कि विक्की गोस्वामी की बात कर रही थीं।

लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं ममता कुलकर्णी
आपको बता दें कि एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी लंबे समय से फिल्मों की दुनिया से दूर हैं और धर्म की राह पर चल रही हैं। उन्होंने संन्यास लेकर खुद को महामंडलेश्वर यमाई ममता नंदगिरी के नाम से स्थापित किया है।
'मेरे शब्दों को गलत ढंग से पेश किया गया'
हाल ही में ममता कुलकर्णी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है जिसके बाद उनका नाम फिर चर्चा में आ गया है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मीडिया से बात करते हुए ममता कुलकर्णी ने कहा- कल मेरे शब्दों को गलत ढंग से पेश किया गया।
दाऊद इब्राहिम पर दिए गए बयान को लेकर ममता कुलकर्णी का यू-टर्न
-ममता कुलकर्णी ने कहा- मुझसे पूछा गया कि क्या मेरा नाम दाऊद इब्राहिम से जुड़ा है। मैंने साफ कहा कि ये पूरी तरह गलत है। न मैं दाऊद से कभी मिली हूं और न मैं उन्हें जानती हूं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जिनका नाम उनके साथ कभी जोड़ा गया था यानी विक्की गोस्वामी उनसे भी अब कोई रिश्ता नहीं है।
-ममता कुलकर्णी ने कहा- विक्की गोस्वामी ने कभी देशविरोधी काम नहीं किया। क्या आपने कभी सुना कि उसने कोई ब्लास्ट किया? मेरा किसी देशविरोधी से कोई संबंध नहीं रहा है। मैं कट्टर हिंदूवादी हूं इसलिए भगवा धारण किया है। अगर मैंने ऐसा किया है तो समाज को मुझे शक्ति देनी चाहिए।
विक्की गोस्वामी को लेकर ये क्या बोल गईं ममता कुलकर्णी?
-ममता कुलकर्णी ने आगे कहा- दाऊद इब्राहिम मेरे लिए एक आतंकवादी है जिसकी वजह से कई मासूमों की जान गई है। विक्की गोस्वामी का उससे क्या रिश्ता है, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों पर अभी मुझे कुछ नहीं कहना है।
-संन्यासिनी बनीं ममता कुलकर्णी ने अपने आध्यात्मिक जीवन के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा- मैंने पिछले 25 साल ध्यान और तप में बिताए हैं। अगर कोई इसका मजाक उड़ाना चाहता है, तो उड़ाए। मेरे पास ज्ञान है, विद्या है और मुझे महाकाली का आशीर्वाद प्राप्त है। मैं सनातन धर्म के प्रचार और प्रसार में लगी हूं और आगे भी इसे जारी रखूंगी।
क्या कहा था ममता कुलकर्णी ने?
-आपको बता दें कि गोरखपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता कुलकर्णी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर एक ऐसा बयान दिया था जिसने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर हलचल मचा दी थी।
-ममता कुलकर्णी ने अपने बयान में कहा था कि दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं है और उसका बम धमाकों या किसी आतंकी साजिश से कोई संबंध नहीं रहा है। ममता कुलकर्णी ने दाउद इब्राहिम के सपोर्ट में और भी बाते कही थीं।
-ममता कुलकर्णी ने ये भी कहा था कि वर्षों से मीडिया और कुछ राजनीतिक ताकतों ने दाऊद इब्राहिम को गलत तरीके से पेश किया है। उन्होंने कहा- यदि किसी पर कोई अपराध का आरोप है तो उसे साक्ष्यों के आधार पर साबित किया जाना चाहिए, न कि सिर्फ प्रचार या राजनीतिक स्वार्थ के चलते किसी को दोषी ठहराया जाए।
-वहीं अपने इस बयान के एक दिन बाद ही ममता कुलकर्णी ने यू-टर्न लेते हुए कहा कि उन्होंने ये सारी बातें दाऊद इब्राहिम के लिए नहीं बल्कि विक्की गोस्वामी के लिए बोली थीं।
विक्की गोस्वामी और 2000 करोड़ का ड्रग्स केस
जानकारी के अनुसार ममता कुलकर्णी का नाम कभी विक्की गोस्वामी से जुड़ा था। विक्की गोस्वामी पर करीब 2000 करोड़ रुपये की ड्रग्स तस्करी का आरोप लगा था। इस केस में ममता कुलकर्णी का भी नाम आया था। हालांकि बाद में उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था।
-
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव?












Click it and Unblock the Notifications