Mamta Kulkarni को इस सुपरस्टार ने दिया था वन नाइट स्टैंड का ऑफर, एक्ट्रेस ने रखी ऐसी शर्त, जानें कौन है वो?
Mamta Kulkarni: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी इन दिनों काफी चर्चा में है। जब से वह भारत लौटी हैं तो आए दिन किसी ना किसी विवाद में उनका नाम जोड़ा जा रहा है। बॉलीवुड के करियर के दौरान ममता कुलकर्णी का नाम कई बड़े एक्टर्स के साथ जोड़ा गया। इस बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू काफी चर्चा में है।
ममता कुलकर्णी ने मशहूर अभिनेता बॉबी देओल पर गंभीर आरोप लगाए थे। कुछ साल पहले एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि एक बार बॉबी ने उन्हें वन नाइट स्टैंड के लिए ऑफर किया था। लेकिन ममता ने इसके लिए उनके सामने बड़ी शर्त रखी थी।

ममता के मुताबिक, वह जब फिल्म किसी की फिल्म की शूटिंग कर रही थी। वहीं बॉबी देओल अपनी फिल्म बरसात की शूटिंग के सिलसिले में उसी होटल में रुके जिसमें ममता कुलकर्णी रुकी थीँ। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती लीड रोल में थे और ऐसे में उन्होंने बॉबी और ममता की साथ में मुलाकात करवाई।
ये भी पढ़ें: Mamta Kulkarni ने इस वजह से बॉलीवुड को कहा था अलविदा, अब सालों बाद बताई वजह, क्या ड्रग्स से है कनेक्शन?
ममता ने बताया मुलाकात के बाद दोनों होटल में एक दूसरे से काफी मिलने लगे थे और बॉबी देओल को देखते ही देखते उनसे प्यार होने लगा। हालांकि ममता उन्हें केवल अपना अच्छा दोस्त मानती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, बॉबी देओल ने एक बार एक्ट्रेस को वन नाइट स्टैंड का ऑफर दिया था। जबकि उस वक्त एक्टर का पूजा भट्ट से अफेयर चल रहा था।
बॉबी देओल की ये बात सुनकर ममता कुलकर्णी हैरान रह गई थी। उन्होंने एक्टर के सामने एक शर्त रखी कि अगर मेरे साथ रात बितानी है तो पहले अपनी गर्लफ्रेंड से इसकी इजाजत लेकर आओ। ममता कुलकर्णी की ये शर्त सुनकर बॉबी को बड़ा झटका लगा था। हालांकि बाद में उन्होंने इसे टालने की कोशिश की। बता दें कि, साल 1996 में बॉबी देओल की शादी तान्या देओल से हो गई थी। जो कि लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
ये भी पढ़ें: Mamta Kulkarni ने जब कराया था बोल्ड फोटोशूट, अब सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा-'उस वक्त मैं वर्जिन...'












Click it and Unblock the Notifications