क्यों बर्बाद हो गया था ममता कुलकर्णी का चमचमाता करियर, देश ने कहा 'भगोड़ा', जानें कहां छुपी बैठीं हैं एक्ट्रेस

Mamta Kulkarni: इस समय टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम की लिस्ट धीरे धीरे सामने आ रही है। इस लिस्ट में अब ममता कुलकर्णी का नाम भी शामिल हो चुका है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक समय पर फिल्मों में बतौर हीरोइन राज कर रही थीं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह बिग बॉस के होस्ट सलमान खान से लेकर सुनील शेट्टी, आमिर खान, गोविंदा जैसे बड़े स्टार्स के साथ नजर आ चुकी हैं। हालांकि कई गलतियों की वजह से उनका सुपरहिट करियर डूब गया था।

अंडरवर्ल्ड से जुड़ा था ममता कुलकर्णी का नाम
आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ जोड़ा गया था। सिर्फ इतना ही नहीं ममता कुलकर्णी पर ड्रग्स सप्लाई करने का भी आरोप लगा था। इन आरोपों के बाद फिल्म मेकर्स ने ममता कुलकर्णी से दूरी बना ली थी। ऐसे में धीरे-धीरे उनका एक्टिंग करियर डूबने लग गया था।

Mamta Kulkarni

ब्री-ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी हैं ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी 90 के दशक की बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक थीं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में की हैं। इसके अलावा उन्होंने बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया है। इन फिल्मों में वह जमकर बोल्ड सीन्स देती थीं। आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी साल 2000 में आई 'डिवाइन टेंपल खजुराहो' जैसी ब्री ग्रेड फिल्म में नर आ चुकी हैं।

'बिग बॉस 17' में ममता कुलकर्णी की एंट्री
'बिग बॉस 17' में ममता कुलकर्णी की एंट्री की खबर सामने आते ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं। लोग गूगल पर उनके बारे में सर्च करने लगे हैं। वह एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। कहा जा रहा है कि वो सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो सकती हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

ड्रग्स केस में जुड़ा था ममता कुलकर्णी का नाम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ममता कुलकर्णी फिलहाल केन्या में रहती हैं। उन्होंने केन्या में ही भारतीय मूल के बिजनेसमैन उरू पटेल के साथ मिलकर एक प्रोडक्शन कंपनी शुरू की है। आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी उस समय लाइमलाइट में आ गई थीं, जब 2000 करोड़ के बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा हुआ था और इस केस में विक्की गोस्वामी का नाम सामने आया था, जो कि ममता कुलकर्णी के पति बताए जाते हैं।

केन्या में रहती हैं ममता कुलकर्णी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ममता कुलकर्णी ने उस समय खुद को किसी भी ड्रग सिंडिकेट में जुड़े होने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था। हालांकि उन पर आरोप था कि वह इस ड्रग सिंडिकेट की एक्टिव मेंबर हैं। इसके बाद ममता कुलकर्णी भारत छोड़कर चली गई थीं। वहीं उन्हें भारत की तरफ से भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। उनके बैंक अकाउंट्स और मुंबई वाले फ्लैट को भी सील कर दिया जा चुका है। फिलहाल ये मामला कोर्ट में चल रहा है और अगर एक्ट्रेस बिग बॉस 17 में हिस्सा लेने के लिए भारत वापस आती हैं तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

एक्टिंग छोड़कर बन गई थीं योगिनी
खबर है कि 'बिग बॉस 17' के मेकर्स ने ममता कुलकर्णी को शो में शामिल होने के लिए अप्रोच किया है। ममता कुलकर्णी को 90 के दशक की कंट्रोवर्शियल एक्ट्रेस भी कहा जाता है। उन्होंने मैगजीन के लिए टॉपलेस पोज दिए थे और उनके बोल्ड स्टेटमेंट भी उस समय सुर्खियों में छाए रहते थे। साल 2003 में ममता कुलकर्णी ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया था और वह योगिनी बन गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+