एक्ट्रेस मीनू मुनीर ने सीनियर फिल्ममेकर पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- मुझे आपत्तिजनक वीडियो के लिए...
पिछले कुछ समय से मलयाली फिल्म इंडस्ट्री विवादों में घिरी हुई है। इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसस ने एक्टर्स और डायरेक्टर्स पर यौन शोषण के आरोप लागए हैं। इसके बाद मामलों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। इसका नाम हेमा कमेटी रखा गया। अब मलयाली एक्ट्रेस मीनू मुनीर ने सीनियर फिल्म मेकर बालचंद्र मेनन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 2007 में फिल्म मेकर ने उन्हें दूसरों के साथ सेक्शुअल एक्ट देखने के लिए मजबूर किया था।
इसके पहले मीनू ने 7 लोगों पर फिजिकल और वर्बल शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। इसमें पॉपुलर एक्टर जयसूर्या भी शामिल हैं। उनके आरोपों को सुनते हुए पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। मीनू ने इंडिया टुडे से बात की है। इसमें उन्होंने बताया मैं जब वहां गई तो कुछ आदमी बैठकर सेक्शुअल एक्टर देख रहे थे। कमरे में तीन लड़कियां भी थीं। वो भी इसी में लगी हुईं थी। मैं कमरे से बाहर चली गई। उन लोगों ने मुझे बैठने और देखने के लिए भी कहा था।

मेरे सपने डरावने बन गए
मुनीर से बातचीत में पिछले केस के बारे में पूछा गया। जिसमें एक्टर जयसूर्या, CPI(M) पार्टी के विधायक मुकेश भी आरोपी हैं। इसके जवाब में मुनीर ने कहा, मैं पुलिस की इनवेस्टिगेशन से बहुत संतुष्ट हूं। एक रसूखदार विधायक को गिरफ्तार होते हुए देखना कोई साधारण बात नहीं है। जब रिपोर्ट छपी तो मेरा सिक्स्थ सेंस जागा। इसके बाद जब मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी शिकायतों की कंप्लेन दर्ज करेंगे। मुझे ये एहसास हुआ कि अब बोलना चाहिए। इस इडंस्ट्री में आने से पहेल में बहुत सारे सपने थे। लेकिन वो सपने अब डरावने सपने बन गए हैं। हेमा कमेटी रिपोर्ट सिर्फ इंडस्ट्री को नहीं बल्कि समाज को साफ कर रही है।
ये मेरी लड़ाई है
आपको बता दें, मुनीर की कज़न ने उनपर पॉस्को के तहत केस दर्ज करवाया है। इसके बारे में मुनीर ने कहा कि वो मुझसे बदला लेना चाहती है। क्योंकि मैंने उसको इंडस्ट्री में काम नहीं दिलवाया। मैं उसकी कैसे मदद कर सकती हूं। जबकि मैं जानती हूं कि ये इंडस्ट्री कैसी है। इस केस के पीछे मेरे विरोधियों का हाथा है। ये एक लड़ाई है, जिससे मुझे लड़ना है।












Click it and Unblock the Notifications