मालती चाहर और गौरव खन्ना के बीच हुई तीखी बहस, एक्ट्रेस अकड़ कर बोलीं- 'चल हट ना'
टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस वीकेंड का वार में घरवालों के एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मिला। इस सीजन में कंटेस्टेंट्स के बीच ड्यूटी और जिम्मेदारियों को लेकर आए दिन विवाद देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में शो के वायरल प्रोमो में एक नया झगड़ा सामने आया है, जिसमें मालती चाहर, गौरव खन्ना और शहबाज बडेशा आमने-सामने दिखाई दिए।

गौरव खन्ना ने जताई नाराजगी
'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना ने मालती को समझाने की कोशिश की। लेकिन मालती ने उल्टा उन्हें ही अभद्रता से जवाब दे दिया, "अबे जा ना हट।" इस बयान से गौरव का पारा चढ़ गया। उन्होंने मालती के व्यवहार को गलत ठहराया और कहा कि वे भी चाहें तो अपना काम छोड़ सकते हैं। जब गौरव ने मालती के रवैये पर सवाल उठाए, तो शहबाज बदेशा बीच में आ गए और बोले कि "वो मेरी टीम में है।" इस पर गौरव ने नाराज़ होकर कहा, "यहां मैं तुझे ग्रुप में खड़ा दिख रहा हूं।"
बदलते समीकरण, बढ़ता ड्रामा
इस घटना ने घर के समीकरणों में हलचल ला दी है। जहां कुछ सदस्य ड्यूटी के प्रति गंभीर हैं, वहीं कुछ की लापरवाही बाकी घरवालों के लिए परेशानी बन रही है। अब देखना यह होगा कि आगे आने वाले एपिसोड्स में यह टकराव किस रूप लेता है। आज के एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा कि मृदुल और मालती आपस में भिड़ते हैं। लेकिन मृदुल उन्हें तरीके से जवाब देते हैं। मालती शुरुआत में बहुत स्वीट बनने की कोशिश कर रहीं थी, लेकिन अब वो अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications