Mallika Sherawat को मां-बाप ने समझा था बोझ, एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द
Mallika Sherawat: मल्लिका शेरावत अपनी नई फिल्म विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म से लंबे टाइम के बाद कमबैक कर रही हैं। ऐसे में हाल ही में एक इंटरव्यू में मल्लिका ने अपने दिल की बातों को खुलकर सबके सामने रखा।
मल्लिका शेरावत की खूबसूरती का भला कौन दीवाना नहीं है। हरियाणा में पैदा हुईं मल्लिका शेरावत ने बताया कि उन्हें बचपन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें अपने ही घर में भेदभाव का सामना करना पड़ा था। हॉटरफ्लाइ संग बातचीत में मल्लिका ने कहा कि एक लड़की होने की वजह से अपने ही घर में मुझे काफी भेदभाव का सामना करना पड़ा। मुझे किसी का भी सपोर्ट नहीं मिला। न ही मुझे मेरी मां का साथ मिला और ना ही पिता का। मेरे परिवार ने भी मुझे सपोर्ट नहीं किया।
एक्ट्रेस ने भी बताया कि कई अन्य परिवारों की तरह उनका परिवार भी पितृसत्तात्मक था, जिसकी वजह से उन्हें मौके और आजादी दोनों ही कम मिलते थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह मर्द औरतों के साथ बिहेव करते हैं वो अलग बात है। मगर जैसे औरतें औरतों के साथ व्यवहार करती हैं, उसका क्या? एक औरत पेट्रीआर्की से दूसरी औरत को बांधती है।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मेरे पेरेंट्स मुझमें और मेरे भाई में काफी भेदभाव करते थे। मैं इस बात को लेकर काफी परेशान होती थी कि मेरे पेरेंट्स मेरे साथ ये भेदभाव क्यों कर रहे हैं।
बचपन से मुझे ये बात समझ नहीं आती थी कि लड़कों को पढ़ाने की तरफ खूब ध्यान दिया जाता है। कहा जाता है कि वो लड़का है, उसमें पैसे इन्वेस्ट करो, उसे पढ़ाओ। परिवार की सारी संपत्ति लड़के को जाएगी, पोते को जाएगी। लड़कियों को बोझ समझा जाता है।
एक्ट्रेस ने कहा कि पहले तो मुझे काफी बुरा लगता था कि मेरे साथ ऐसा हो रहा है। मगर बाद में समझ में आया कि मेरे गांव की हर लड़की का यही हाल है। सबके साथ ऐसा ही हो रहा है। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे पेरेंट्स ने मुझे अच्छी तरह से पढ़ाया मगर मुझे ओपन माइंड नहीं दिया।












Click it and Unblock the Notifications