Malegaon Files में दिखाई जाएगी कोर्ट केस की कहानी, जानें कौन है डायरेक्टर और कब आएगी फिल्म?
Malegaon Files: मालेगांव ब्लास्ट केस में एनआईए कोर्ट ने पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल श्रीकांत पुरोहित समेत सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया है। इस केस के फैसले पर राजनीतिक बयानबाजी भी खूब हो रही है। हाल ही में भोपाल में साध्वी प्रज्ञा और पुणे में कर्नल पुरोहित का जोरदार स्वागत किया गया। अब इस घटना और कोर्ट केस पर जल्द ही फिल्म बनने वाली है। प्रोड्यूसर साहिल सेठ ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी सिनेडस्ट (Cinedust 18 Films PVT.LTD.) के बैनर तले 'मालेगांव फाइल्स' बनाने का ऐलान किया है।
मालेगांव फाइल्स बनाने को लेकर उन्होंने बताया कि इस फिल्म में सच को उसी रूप में पेश किया जाएगा। फिल्म का डायरेक्शन 'माय फ्रेंड गणेशा' जैसी फिल्म से पहचान बनाने वाले निर्देशक राजीव एस रूइया करेंगे। फिलहाल फिल्म के लिए स्टारकास्ट फाइनल नहीं की गई है। प्रोड्यूसर साहिल सेठ ने कहा कि इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

Malegaon Files में दिखाया जाएगा सच
मालेगांव फाइल्स का जिक्र करते हुए साहिल सेठ ने कहा, 'हमारी फिल्म तथ्यों को जस का तस रखेगी और इसमें किसी तरह की मिलावट नहीं की जाएगी। हम सच्चाई के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। हमारा मकसद सनसनी फैलाना नहीं है, बल्कि हम लोगों को एक ऐसी घटना के बारे में जागरुक करना चाहते हैं, जिसने देश और समाज को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया। हमारी कोशिश लोगों को सोचने पर मजबूर करने की है। सिर्फ उस धमाके के लिए नहीं बल्कि उसके बाद जो परिस्थितियां बनी उसे लेकर भी।'
यह भी पढ़ें: केरल सीएम पिनयारी विजयन के बयान पर 'द केरल फाइल्स' के डायरेक्टर ने किया रिएक्ट, बोले- 'उन्होंने अभी तक'
मालेगांव ब्लास्ट रहा है बड़ा राजनीतिक मुद्दा
फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हर किरदार के लिए बहुत सोच-समझकर कास्टिंग की जा रही है। इसमें कई जाने-माने अभिनेताओं को कास्ट किया जाएगा। फिलहाल प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है और इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। बता दें कि मालेगांव ब्लास्ट में ही पहली बार भगवा आतंकवाद और हिंदू आतंकवाद जैसे शब्द इस्तेमाल किए गए थे। एनआईए की कोर्ट का फैसला आने के बाद कई राजनीतिक हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि आज न्याय की जीत हुई है और भगवा आतंकवाद कहने वालों का झूठ बेनकाब हुआ है।
यह भी पढ़ें: रिलीज के पहले ही कानूनी पचड़े में फंसी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म, 'द बंगाल फाइल्स' पर TMC के बड़े आरोप












Click it and Unblock the Notifications