Malavika Mohanan का छलका दर्द, मुंबई लोकल में अजनबी ने की थी बदतमीजी, कान के पास बोला 'एक चुम्मा'

Malavika Mohanan: फिल्म एक्ट्रेस मालविका मोहनन जल्द ही प्रभास के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'द राजा साब' के लिए चर्चा में हैं। यह पहली बार है, जब मालविका और प्रभास सा काम कर रहे हैं। हाल ही में मालविका ने अपने अतीत से जुड़ा एक दुखद अनुभव शेयर किया। उन्होंने मुंबई में अपने कॉलेज के दिनों के बारे में खुलकर बात की।

अपनी आपबीती बताते हुए मालविका ने एक परेशान करने वाली घटना का जिक्र किया। जो मुंबई में लोकल ट्रेन में यात्रा करते समय हुई थी। एक अजनबी उनके पास आया और बड़ी बेशर्मी से उनसे किस करने के लिए कहा।

Malavika Mohanan

घटना के बारे में मालविका ने बताया, "मुझे याद है कि एक बार मैं और मेरी दो करीबी सहेलियां लोकल ट्रेन से वापस आ रही थीं और मुझे लगता है कि रात के 9.30 बजे थे और हम फर्स्ट क्लास में थे। डिब्बा बिल्कुल खाली था। दरअसल, हम तीनों के अलावा वहां कोई और नहीं था। हम खिड़की की ग्रिल के पास बैठे थे। एक आदमी, जैसे ही उसने हम तीन लड़कियों को बैठे देखा। ग्रिल के बहुत करीब आया, अपना चेहरा ग्रिल पर टिकाया और उसने कहा, 'एक चुम्मा देगी क्या?'

मालविका ने कहा, "लोग अक्सर कहते हैं कि मुंबई महिलाओं के लिए सुरक्षित है। लेकिन मैं इस धारणा को सही करना चाहती हूं। आज मेरे पास अपनी कार और ड्राइवर है। इसलिए अगर कोई मुझसे पूछे कि क्या मुंबई सुरक्षित है, तो मैं हां कहूंगी। बता दें, मालविका और प्रभास की फिल्म हॉरर-कॉमेडी 'द राजा साब' की अभी तक ऑफिशियल रिलीज डेट नहीं आई है। पहले खबरें थी कि फिल्म अप्रैल में रिलीज होगी। लेकिन बाद में बताया गया कि फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का आधा काम अभी बचा हुआ है। ऐसे में मेकर्स कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। इसलिए फिल्म की रिलीज में कुछ समय और लग सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+