मलाइका अरोड़ा ने पहनी ऐसी रिवीलिंग ड्रेस, लोग बोले- 50 की उम्र में आंटी तो उर्फी की प्रोफेसर बन गई हैं
Malaika Arora Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस और ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मलाइका न सिर्फ बोल्ड ड्रेस कैरी करना पसंद करती हैं बल्कि कई बार इस तरह की ड्रेस के चलते वह जमकर ट्रोल भी हो जाती हैं। मलाइका की रिवीलिंग ड्रेस कई लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है। इस बार भी मलाइका के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। जियो वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च इवेंट में पहुंचीं मलाइका अरोड़ा की रिवीलिंग ड्रेस ने उनका मजाक बना दिया है।
ड्रेस के चलते मलाइका अरोड़ा हुईं ट्रोल
मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। लोग उनकी और उनसे 10 साल छोटे उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर कई तरह की बातें करते रहते हैं। वहीं मलाइका अपने फैशन सेंस की वजह से हमेशा लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। हालांकि कई बार अपने आउटफिट की वजह से मलाइका ट्रोल भी हो जाती हैं। उनका स्टाइल लोगों को पसंद नहीं आता है तो लोगों के निशाने पर आ जाती हैं।

शीर बॉडीकॉन ड्रेस में मलाइका ने किया वॉक
गत 31 अक्टूबर 2023 को मलाइका अरोड़ा जियो वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च इवेंट पार्टी में पहुंची थीं। इस इवेंट से उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मलाइका इस इवेंट में ब्लैक कलर के आउटफिट में पहुंची थीं। उन्होंने ब्लैक कलर की शीर बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को बन और नेकपीस से कंप्लीट किया था।
मलाइका अरोड़ा का वॉक हुआ वायरल
मलाइका के रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया छाए हुए हैं। आपको बता दें कि मलाइका का वॉक वायरल हो गया है। उनके आउटफिट को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। लोगो को मलाइका का ये रिवीलिंग आउटफिट बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। कई लोग उनकी उर्फी जावेद से तुलना कर रहे हैं।
यूजर्स ने मलाइका के लिए किए ऐसे कमेंट्स
मलाइका अरोड़ा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंटस कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- 50 साल की आंटी तो उर्फी की प्रोफेसर लग रही हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- आधे से ज्यादा बॉलीवुड एक्ट्रेसेस आजकल फैशन को लेकर उर्फी से नोट्स ले रही हैं। पिछले दिनों मलाइका अपनी गलत उम्र बताने की वजह से भी ट्रोल हो रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications