अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं मलाइका अरोड़ा, एक दूसरे का थामा हाथ, देखें वीडियो

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस का 6 साल बाद अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो गया है और वह अब मूव ऑन करने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें एक शख्स मलाइका का हाथ पकड़े नजर आया।

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप होने के बाद मलाइका अरोड़ा अब ज्यादा अपने बेटे अरबाज खान के साथ स्पॉट होती हैं। लेकिन अब जो उनका वीडियो सामने आया है उसे देख फैंस कंफ्यूज हो गए। कुछ ही समय पहले मलाइका का अर्जुन से रिश्ता टूटा है और वह अब किसी और के साथ समय बीता रही हैं।

Malaika Arora

सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा का मिस्ट्री मैन के साथ ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि मलाइका ने सफेद रंग का क्रॉप टॉप पहना है और ब्राउन रंग की पैंट पहना है। इस दौरान एक शख्स एक्ट्रेस का हाथ पकड़कर उन्हें डिनर डेट पर ले जाता हुआ नजर आया। हालांकि ये शख्स कौन है इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका को इस तरह किसी मिस्ट्री मैन के साथ देखकर फैंस का दिमाग चकरा गया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'लगता है मलाइका को कोई और मिल गया है।' एक ने लिखा, 'इसलिए अर्जुन कपूर से ब्रेकअप किया था।' अन्य यूजर ने लिखा, 'अब ये नया कौन है? अब किसी और से प्यार हो गया क्या?' इस तरह से लोग कमेंट कर मलाइका को ट्रोल कर रहे हैं।

बता दें कि, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते कुछ समय से एकसाथ नजर नहीं आ रहे थे। यहां तक कि एक्ट्रेस को अर्जुन कपूर के बर्थडे में भी नहीं देखा गया जिसके बाद फैंस को शक हुआ कि दोनों अलग हो चुके हैं। लेकिन हाल ही में फिल्म सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने खुद ऐलान किया कि वह अब सिंगल हैं और खुश हैं। हालांकि मलाइका अरोड़ा ने अब तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: Malaika Arora के सौतेले पिता थे अनिल मेहता? मौत के बाद खुला ये बड़ा राज, किसकी बेटी हैं एक्ट्रेस?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+