फिर से मां बनना चाहती हैं मलाइका अरोड़ा, बोलीं- हमेशा से चाहत थी मेरी एक बेटी हो

मुंबई, 12 अगस्त: अभिनेत्री, मॉडल और डांसर मलाइका अरोड़ा फिल्मों से दूर होते हुए भी लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। खासतौर से सोशल मीडिया पर फिटनेस को लेकर उनकी एक्टिविटी लगातार यूजर्स की नजर में रहती हैं। वहीं अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते को लेकर भी अक्सर उनकी बात होती रहती है। मलाइका ने अब कहा है कि उनकी चाहत थी कि एक बेटी हो, जिसे अब वो पूरा करना चाहती हैं। वो एक बेटी की मां बनना चाहती हैं और इसके लिए वो एक बच्ची गोद लेंगी।

18 साल का है मलाइका का बेटा

18 साल का है मलाइका का बेटा

47 साल की मलाइका अरोड़ा को अरबाज खान से एक बेटा अरहान है,जो अब 18 साल का हो गया है। मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह अपने बेटे अरहान से बहुत प्यार करती हैं लेकिन वह हमेशा से वह एक बेटी की मां बनना चाहती थीं। ऐसे में वो एक बच्ची गोद लेना चाहती हैं। इसको लेकर उन्होंने अपने बेटे अरहान खान के साथ भी बात की है।

कई दोस्तों ने गोद लिए हैं बच्चे

कई दोस्तों ने गोद लिए हैं बच्चे

मलाइका का कहना है, मेरे कई दोस्तों ने बच्चे गोद लिए हैं, जो उनकी जिंदगी में खुशियां लेकर आए हैं। मैं अपने बेटे अरहान से कई बार इस पर बात करती हूं। दरअसल मैं ऐसे परिवार से हूं जहां लड़कियां ही लड़कियां हैं लेकिन मेरी बेटी नहीं है। इसलिए मैं बेटी मिस करती हूं और सोचती हूं कि काश एक बेटी होती।

टीवी का लोकप्रिय चेहरा हैं मलाइका

टीवी का लोकप्रिय चेहरा हैं मलाइका

मलाइका अरोड़ा जल्द ही एक रिएलिटी शो का हिस्सा बनने वाली हैं, जिसका नाम है 'सुपर मॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2'। सुपर मॉडल ऑफ द ईयर का दूसरा सीजन 22 अगस्त से एमटीवी पर प्रसारित होगा। इस शो में मलाइका जज होंगी। मलाइका अरोड़ा की फिल्मो में किए अपने गानों के लिए अलग पहचान रही है। छैंया-छैंया से लेकर मुन्नी बदनाम हुई.. तक कई हिट गानों पर उन्होंने फिल्मों में डांस किया है। अरबाज खान से तलाक के बाद वो अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अर्जुन के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। अक्सर दोनों को साथ देखा जाता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+