क्या नए प्यार के तलाश में हैं मलाइका अरोड़ा? न्यूमेरोलॉजिस्ट ने दी ऐसी सलाह, एक्ट्रेस को करने होंगे ये 2 काम
Malaika Arora: बॉलीवुड नंबर वन डांसिंग क्वीन मलाइका अरोड़ा का एक्टर अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो गया है। 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। फिलहाल मलाइका अरोड़ा अपनी सिंगल लाइफ को जमकर इन्जॉय कर रही हैं।
मलाइका अरोड़ा को दोबारा मिलेगा प्यार
इसी बीच खबर आ रही है कि मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में फिर से प्यार की एंट्री हो सकती है। कहा जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा को जल्द ही एक नया प्यार मिल सकता है। ये बात एक न्यूमेरोलॉजिस्ट ने मलाइका अरोड़ा को बताई है।

न्यूमेरोलॉजिस्ट के पास गई थीं मलाइका अरोड़ा
आपको बता दें कि अपनी पर्सनल लाइफ से परेशान मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक न्यूमेरोलॉजिस्ट के पास पहुंची थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उसी न्यूमेरोलॉजिस्ट का कहना है कि एक्ट्रेस की जिंदगी में दोबारा प्यार लौटेगा।
मलाइका अरोड़ा ने पूछा लव लाइफ पर सवाल
-न्यूमेरोलॉजिस्ट ने मलाइका अरोड़ा को एक खास सलाह भी दी है। न्यूमेरोलॉजिस्ट ने बताया है कि मलाइका की जिंदगी में फिर से प्यार लौटेगा और वो भी पूरे दस में से दस नंबर के साथ।
-इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक इवेंट में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उनकी मुलाकात न्यूमेरोलॉजिस्ट अरविंद से हुई। ऐसे में एक्ट्रेस ने बिना समय गवाए अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर सवाल पूछ लिया था।
-मलाइका अरोड़ा ने पूछा था- साल 2025 में मेरी लव लाइफ कैसी रहेगी? इसका जवाब देते हुए न्यूमेरोलॉजिस्ट ने कहा था- अगर मैं एकदम सही हूं तो आपकी लव लाइफ 2025 में बिल्कुल दस में से दस नंबर की होगी।
-न्यूमेरोलॉजिस्ट से ये जवाब सुनते ही मलाइका अरोड़ा के चेहरे पर हंसी आ गई थी और उन्होंने राहत की सांस ली थी। अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था- चलो अच्छी बात है। मैं इन मामलों में काफी व्यावहारिक रही हूं। टैरो या ऐसी चीजों में कभी अकेले नहीं गई। किसी विशेषज्ञ की सलाह लेने के लिए हमेशा किसी के साथ जाती थी।
न्यूमेरोलॉजिस्ट ने मलाइका अरोड़ा को दी ये खास सलाह
-मलाइका अरोड़ा ने ये भी कहा कि न्यूमेरोलॉजिस्ट से मिलना उनके लिए सिर्फ संयोग नहीं था, ये भगवान का एक हिंट था। मलाइका अरोड़ा की बात सुनने के बाद न्यूमेरोलॉजिस्ट ने उन्हें एक खास सलाह भी दी है। उन्होंने मलाइका से कहा है कि वह अपने नाम की स्पेलिंग को बदल लें और जल्द से जल्द अपना घर भी बदलें।
-न्यूमेरोलॉजिस्ट ने मलाइका अरोड़ा से कहा है- इन बदलावों को करने से उनकी लव लाइफ शानदार होगी और पॉजीटिव एनर्जी के साथ नए और मजबूत रिश्ते की शुरुआत होगी। एक्ट्रेस को अपने नाम की स्पेलिंग बदलने की जरूरत है। साथ ही उन्हें अपना घर भी बदल लेना चाहिए ताकि उनके अंदर पॉजिटिविटी का संचार हो।
लिव इन में रहते थे अर्जुन-मलाइका
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने करीब 6 साल तक अपने से 12 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट किया था। अरबाज खान से तलाक लेने के बाद वह अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में आ गई थीं। दोनों लिव इन में भी रहे थे।
2024 में हो गया था मलाइका-अर्जुन का ब्रेकअप
हालांकि साल 2024 में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें चारों तरफ फैलने लगी थीं। मलाइका ने हमेशा ही अपने ब्रेकअप पर चुप्पी बनाए रखी और इस पर कुछ बोलने से बचती हुई नजर आईं। वहीं अर्जुन कपूर ने कैमरे पर साफ कह दिया था कि वह दोबारा सिंगल हो गए हैं।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications