मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में कौन है 'टॉक्सिक इंसान'? कहा- मैं छुटकारा चाहती हूं

Malaika Arora New Post: बॉलीवुड की डांसिंग स्टार मलाइका अरोड़ा इन दिनों खबरों में छाई हुई हैं। खबर है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। अर्जुन कपूर ने खुद इस बात को कंफर्म किया है।

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का ब्रेकअप
वहीं ब्रेकअप के बाद से मलाइका अरोड़ा लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव बनी हुई हैं। एक्ट्रेस आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट शेयर कर फैंस का अटेंशन अनी तरफ खींच रही हैं। जब से मलाइका का अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप हुआ है तब से फैंस उनके इंटाग्राम अकाउंट पर नजरें बनाए हुए हैं।

Malaika Arora New Post

मलाइका अरोड़ा का नया पोस्ट हुआ वायरल
मलाइका अरोड़ा भी लगातार अपनी जिंदगी से जुड़े कई अपडटे्स फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा के नए पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक्ट्रेस का ये नया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

मलाइका अरोड़ा ने खुद को किया चैलेंज
मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुद को एक बड़ा चैलेंज दे दिया है। उन्होंने कुछ ऐसा शेयर किया है जिसे देखने के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने रिवील किया है कि उनकी लाइफ में कुछ टॉक्सिक इंसान हैं। इतना ही नहीं मलाइका अरोड़ा ने अपनी पोस्ट में ये भी बताया है कि वह ऐसे लोगों से छुटकारा पाना चाहती हैं।

9 चुनौतियों का सामना करेंगी मलाइका अरोड़ा
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने नवंबर महीने के लिए खुद को 9 चैलेंज दिए हैं। ये 9 चैलेंज उन्हें इस महीने पार करने हैं। इसमें सबसे पहले एक्ट्रेस ने खुद को पूरे महीने बिना शराब के रहने की चुनौती दी है। इसके बाद वो रोज 8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करेंगी। साथ ही अपने लिए एक मेंटर भी ढूंढेंगी।

हर रोज 10 हजार स्टेप्स चलेंगी मलाइका
मलाइका अरोड़ा ने हर दिन एक्सरसाइज करने का भी प्रॉमिस किया है। उनकी 5वीं चुनौती है कि वो रोज 10,000 स्टेप्स चलेंगी। मलाइका फिटनेस मेंटेन करने के लिए सुबह 10 बजे तक कुछ नहीं खाएंगी और फास्ट पर रहेंगी।

टॉक्सिक लोगों के लिए मलाइका ने कही ऐसी बात
मलाइका का चैलेंज नंबर 7 ये है कि वो प्रोसेस्ड फूड बिल्कुल नहीं खाएंगी। इसके अलावा वो रात के 8 बजने के बाद खाने से दूर रहेंगी। वहीं सबसे आखिरी और सबसे जरूरी चैलेंज ये है कि वो टॉक्सिक लोगों को अपनी जिंदगी से निकाल देंगी। मलाइका का मानना है कि कुछ टॉक्सिक लोग आपकी जिंदगी को पूरी तरह से खराब कर देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+