मलाइका अरोड़ा ने जमीन पर लेटकर रेमो डिसूजा के साथ किया ऐसा काम, बौखलाए लोग और फिर जो हुआ
Malaika Arora Dance: मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में उनका अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप हुआ है और उसके बाद ही वह मुंबई में एक क्लब के बाहर एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आई हैं।
मलाइका अरोड़ा और रेमो डिसूजा का डांस हुआ वायरल
फिलहाल मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह जबर डांस करती नजर आ रही हैं। इस डांस वीडियो में मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा के साथ एक ऐसी हरकत की है जिसे देख हर कोई हैरान हो रहा है।

मलाइका अरोड़ा ने किया जबर डांस
मलाइका अरोड़ा का ये डांस वीडियो टीवी के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर का है। इस डांस वीडियो में मलाइका अरोड़ा कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ जमीन पर लेटकर डांस करती दिखाई दे रही हैं।
जमीन पर लेटक मलाइका अरोड़ा ने किया डांस
वायरल हो रहे वीडियो में मलाइका अरोड़ा को रेड कलर की बॉडी हगिंग ड्रेस पहने देखा जा सकता है। वह रेमो डिसूजा के साथ हाय गर्मी गाने पर डांस कर रही हैं। उनके किलर डांस मूव्स इंटरनेट पर आग लगा रहे हैं। मलाइका इस गाने का हुक स्टेप करती नजर आ रही हैं। वीडियो में मलाइका अरोड़ा को जमीन पर लेटकर डांस करते हुए देखा जा सकता है।
डांस देखकर गीता मां हुईं नाराज
मलाइका अरोड़ा और रेमो डिसूजा का डांस देखकर वहां मौजूद गीता मां गुस्से में आ जाती हैं। वो बोलती हैं- ज्यादा हो रहा है अब। दिल को मेरे बहुत जोर का लग रहा है। मजाक का जवाब अपन सीरियसली देंगे। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनी टीवी ने कैप्शन में लिखा है- रेमो और मलाइका ने लगा दी आईबीडी वर्सेस एसडी के मंच पर आग। ये शो शनिवार और रविवार रात 7.30 बजे सोनी टीवी पर देखें।
मलाइका अरोड़ा का डांस देख भड़के लोग
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा का ये डांस देखकर लोग भी भड़क गए हैं और सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स किए जा रहे हैं। लोगों की मानें तो मलाइका अरोड़ा को देखकर ये कोई नहीं कह सकता है कि कुछ दिनों पहले ही उनका ब्रेकअप हुआ है। मिस्ट्री मैन के साथ मलाइका का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications