मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में नहीं दिखे सलमान खान, आखिर किस वजह से नहीं पहुंचे एक्टर?
Malaika Arora Father Last Rite: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस खबर के सामने आने के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। एक्ट्रेस के पिता के अंतिम संस्कार में पूरा खान परिवार पहुंचा लेकिन सलमान खान गायब रहे।
मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत की खबर मिलते ही उनके एक्स पति अरबाज खान मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सलीम खान, सोहेल खान यहां तक कि एक्ट्रेस की सौतन शूरा खान भी इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ी रहीं। लेकिन सलमान खान इस दौरान नदारद दिखे। आइए जानते हैं कि आखिर किस से एक्टर नहीं पहुंचे।

मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में सलमान खान के गायब होने को लेकर फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं। हालांकि अब तक परिवार की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर फिलहाल मुंबई में नहीं हैं। रश्मिका मंदाना ने खुद अपने इंस्टाग्राम में जानकारी दी है कि वह और सलमान इस वक्त फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं।
रश्मिका मंदाना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में जो फोटो शेयर की है उसमें अपनी वैनिटी वैन में नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो को कैप्शन, "डे 1" और हैशटैग 'सिकंदर' दिया था। इसका मतलब है कि वह औऱ सलमान खान फिलहाल फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि शूटिंग से वापस लौटने के बाद सलमान मलाइका के परिवार वालों से मिलेंगे।
बता दें कि, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का अंतिम संस्कार हो गया है। इस मौके पर पूरा बॉलीवुड उनके साथ खड़ा रहा। वहीं एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी हर वक्त एक्ट्रेस के साथ नजर आए। फिलहाल पिता के यूं अचानक जाने से मलाइका अरोड़ा काफी परेशान हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिलहाल मीडिया से प्राइवेसी का अनुरोध किया।
ये भी पढ़ें: Malaika Arora के सौतेले पिता थे अनिल मेहता? मौत के बाद खुला ये बड़ा राज, किसकी बेटी हैं एक्ट्रेस?












Click it and Unblock the Notifications