Video: मलाइका अरोड़ा के साथ फोटो खिंचवाने पहुंचा दिव्यांग फैन, एक्ट्रेस की कमर पर रखा हाथ और फिर जो हुआ
Malaika Arora Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ के साथ साथ अपने बोल्ड लुक को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कई बार मलाइका अरोड़ा अपनी बोल्ड ड्रेस और फैशन के चलते ट्रोल भी हो जाती हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक दिव्यांग फैन के साथ बहुत प्यार से फोटो क्लिक करवाती हुई नजर आ रही हैं।
शूटिंग सेट से वायरल हुआ मलाइका का वीडियो
आपको बता दें कि इन दिनों मलाइका अरोड़ा डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखलाजा 11' में जज के तौर पर नजर आ रही हैं। इसी बीच शो के सेट से मलाइका अरोड़ा का एक बेहद प्यारा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में लाल साड़ी पहने हुए मलाइका अरोड़ा बहुत ही सुंदर लग रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस एक दिव्यांग फैन के साथ फोटो क्लिक करवा रही हैं।

फैन ने रखा मलाइका अरोड़ा की कमर पर हाथ
मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि दिव्यांग फैन मलाइका के पास फोटो खिंचवाने पहुंचता है तो एक्ट्रेस की कमर पर हाथ रख देता है। हालांकि मलाइका इस बात पर कोई आपत्ति नहीं जताती हैं और बहुत ही प्यार के साथ उस फैन के साथ फोटो क्लिक करवाती हैं। वहीं फोटो खिंचने के बाद मलाइका का एक बॉडीगार्ड उनके पास आता है और फैन का हाथ मलाइका की कमर से हटा देता है।
लोगों ने की मलाइका अरोड़ा की तारीफ
लोगों को मलाइका अरोड़ा का ये बर्ताव बहुत ही पसंद आया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग मलाइका अरोड़ा पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही मलाइका की जमकर तारीफ भी की जा रही है। लोगोंने इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए हैं और कहा है कि मलाइका का ये नेचेर बहुत ही अच्छा है।












Click it and Unblock the Notifications