क्या इसलिए मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से कर लिया ब्रेकअप? बेटे अरहान से जुड़ा सच आया सामने
Malaika Arora and Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस और अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खबर है कि 6 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद मलाइका अरोड़ा ने अत्रजुन कपूर से ब्रेकअप कर लिया है। साल 2017 में पति अरबाज खान को तलाक देने के बाद से मलाइका अरोड़ा खुद से 12 साल छोटे बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही थीं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। मलाइका के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि दोनों के बीच कोई मनमुटाव नहीं है और वह दोनों हमेशा दोस्त बने रहेंगे। आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन काफी समय तक लिव इन में भी रहे थे।

मलाइका के तलाक के बाद अर्जुन कपूर की हुई थी एंट्री
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का साल 2017 में तलाक हो गया था। हालांकि दोनों अपने बेटे अरहान के लिए हमेशा एकसाथ नजर आते हैं। मलाइका और अरबाज बेटे के लिए फैमिली फंक्शन से लेकर कई इवेंट्स में भी शामिल होते हैं। मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं और ऐसे में बेटे अरहान अपने पिता अरबाज के साथ ही रहते थे।
अरहान खान को नहीं पसंद थे अर्जुन कपूर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरहान खान को अपनी मम्मी मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का रिश्ता कुछ खास पसंद नहीं था और यही कारण है कि वह अपने पापा अरबाज खान के साथ ही रहना पसंद करते थे। हालांकि अरहान अपनी मम्मी मलाइका से मिलते रहते हैं लेकिन अर्जुन कपूर के साथ उन्हें कभी नहीं देखा गया है। अरहान हमेशा अपनी मां मलाइका अरोड़ा के साथ ही नजर आए हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अर्जुन कपूर को लेकर अरहान का अपनी मां मलाइका के साथ विवाद हो चुका है।
मलाइका अरोड़ा ने बेटे के बारे में बताई थी ऐसी बात
मलाइका अरोड़ा ने अपने और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप पर बेटे अरहान के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए कहा था- मुझे लगता है कि स्थितियों को ईमानदारी से लेना चाहिए। आपके जो करीबी हैं उन्हें ये एहसास दिलाना चाहिए कि आपकी लाइफ में क्या चल रहा है। साथ ही उन्हें यह समझने के लिए समय देना चाहिए। हमने इस बारे में बात की थी और मुझे खुशी है कि अरहान ने कुछ नहीं कहा। हालांकि लोगों का मानना है कि अरहान भले ही कैमरे पर कोई रिएक्शन न देते हों लेकिन वह अपनी मम्मी की नए रिश्ते को कुछ खास पसंद नहीं करते हैं।
क्या अरहान के लिए मलाइका ने उठाया ऐसा कदम
ऐसे में कयास लगााया जा रहा है कि बेटे अरहान के चलते ही मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ रिश्ता खत्म करने का फैसला किया है। इससे पहले कई बार ये बात सामने आ चुकी है कि मलाइका अरोड़ा के 21 साल के बेटे अरहान को मां के नए बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर बिल्कुल पसंद नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications