Malaika Arora Birthday: आखिर दो बार क्यों की थी मलाइका ने शादी? अरबाज संग कुछ ऐसे बढ़ी थी नजदीकियां
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी बड़े ही फिल्मी अंदाज में हुई थी। दोनों के 19 साल लंबे रिलेशन को खत्म करने के फैसले ने फैंस को शॉक कर दिया था।
Malaika Arora and Arbaaz Khan: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस भले ही लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन मलाइका ने बॉलीवुड के शानदार गानों में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। एक्ट्रेस फैंस को अपनी फिटनेस से इंप्रेस करती रहती हैं। साथ ही नए-नए फैशन गोल्स भी देती हैं। मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। सभी जानते हैं कि मलाइका अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान से साल 2017 में अलग हो गई थी। लेकिन मलाइका और अरबाज की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है। एक्ट्रेस आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं बॉलीवुड डीवा मलाइका और अरबाज खान की पहली मुलाकात और शादी तक के सफर के दिलचस्प किस्सों के बारे में...

18 साल तक साल रहा कपल
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान तकरीबन 18 साल तक साथ रहे। साल 1998 में मलाइका और अरबाज ने शादी की थी। लेकिन फिर दोनों ने साल 2016 में अलग होने का फैसला लिया और फिर साल 2017 में ऑफिशियली अलग भी हो गए। दोनों के अलग होने की खबरों से फैंस को तगड़ा झटका लगा।

ऐसे हुई पहली मुलाकात
बताते चलें कि मलाइका और अरबाज की पहली मुलाकात कॉफी एड की शूटिंग के वक्त हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच की नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। कपल ने एक-दूसरे को तकरीबन 5 सालों तक डेट किया।

5 सालों तक किया डेट
इतने साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और 12 दिसंबर साल 1998 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी भी बड़े फिल्मी अंदाज में हुई थी।

दो बार क्यों की शादी?
इसका कारण दोनों का अलग-अलग धर्मों का होना भी है। मलाइका और अरबाज ने पहले तो ईसाई रीति-रिवाजों के साथ शादी की, इसके बाद मुस्लिम धर्म के अनुसार दोनों ने निकाह किया।

फैंस को दिया था झटका
लेकिन फिर साल 2017 में दोनों ने अपने 19 साल के लंबे रिलेशनशिप को खत्म करने का फैसला लिया। मलाइका और अरबाज का अरहान नाम का एक बेटा भी है। कपल के अलग होने के फैसले ने फैंस को भी तगड़ा झटका लगा था।

अर्जु्न संग रिलेशनशिप में हैं मलाइका
पति से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में हैं। एक्ट्रेस का सोशल मीडिया अकांउट दोनों की तस्वीरों से भरा पड़ा है। फैंस को मलाइका और अर्जुन की जोड़ी बेहद पसंद है। दोनों फैंस को कपल गोल्स भी देते रहते हैं।

साल 2008 में की थी शुरुआत
मलाइका अरोड़ा ने साल 2008 में बतौर फिल्म निर्माता अपनी शुरुआत की। एक्ट्रेस ने एक्स हसबैंड अरबाज खान के साथ अरबाज खान प्रोजक्शंस की स्थापना की। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों के साथ शानदार आइटम नंबर्स में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications