सोनाली फोगाट का आखिरी गाना सुन नम हुई फैंस की आंखें, मेकर्स ने खास तरीके से दी श्रद्धांजलि

सोनाली फोगाट का आखिरी गाना 'छोरी का नाम' सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है।

मुंबई 6 सितंबर: सोनाली फोगाट ने कुछ समय पहले दुनिया को अलविदा कह दिया। इन दिनों दिवंगत अभिनेत्री और भाजपा नेता सोनाली फोगाट यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस का आखिरी गाना 'छोरी का नाम' यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। मेकर्स ने सोनाली को श्रद्धांजलि भी दी है। गाने का नाम 'छोरी का नाम-ए ट्रिब्यूट टू सोनाली फोगाट' है। गीत के माध्यम से मेकर्स ने उन्हें ट्रिब्यूट दिया है। सोनाली ने इस प्रोजेक्ट पर एक साल से भी ज्यादा समय तक काम किया। छोरी का नाम सॉन्ग को यूट्यूब पर तगड़े व्यूज मिले हैं।

फैंस को लगा झटका

फैंस को लगा झटका

गोवा में सोनाली फोगाट की मौत ने उनके फैंस को तगड़ा सदमा दिया। गोवा के अस्पताल में अगस्त 23 तारीख को सोनाली फोगाट ने दम तोड़ दिया। सोनाली के मर्डर केस मामले में उनके सहयोगी सांगवान और सुखविंदर सिंह को पुलिस ने कथित हत्या के आरोप में हिरासत में लिया है।

गाने को मिल रहे जबरदस्त व्यूज

अब सोनाली का आखिरी गाना मेकर्स ने जारी किया है। एक्ट्रेस की याद में उन्हें खास तरीके से श्रद्धांजलि भी दी गई है। दरअसल 'छोरी का नाम' के इस गाने से पहले मेकर्स ने सोनाली को ट्रिब्यूट दिया है। फैंस को ये गाना खूब पसंद आ रहा है। साथ ही अभी तक सोनाली के इस गाने ने 2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज का रिकॉर्ड कायम कर लिया है।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के बयान के मुताबिक, सोनाली फोगाट को मेथामफेटामाइन दिया गया था और रेस्तरां के वॉशरूम से भी कुछ बची हुई दवाईयां बरामद की गई थीं। हालांकि, सोनाली की हत्या का मकसद अभी तक साफ नहीं हो सका है।

सुधीर सांगवान पर आरोप

सुधीर सांगवान पर आरोप

बताते चलें कि सोनाली के ड्राइवर रहे एक शख्स ने भी उनके सहयोगी सुधीर सांगवान पर कई आरोप लगाए थे। ड्राइवर की मानें, तो पैसों का सारा काम सुधीर ही देखता था। सारे पैसे भी सुधीर के ही खाते में थे।

सोनाली के भाई का बयान

सोनाली के भाई का बयान

आजतक से बातचीत में सोनाली के भाई वतन ढाका ने भी बताया कि बहन ने गाड़ियों को अपने नाम नहीं कराया था। वे कहते हैं कि बहन ने बताया था कि गुरुग्राम में फ्लैट देख रहे हैं। एक दिन सुधीर ने फ्लैट की किस्त भरने के लिए पैसे भी मांगे, जो मैंने दे दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+