Maidaan BO Collection: अजय देवगन की एक्टिंग ने जीता लोगों का दिल, ओपनिंग डे पर 'मैदान' ने कमाए इतने करोड़
Maidaan Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मैदान' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसका लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। ये फिल्म गत 11 अप्रैल 2024 (ईद के खास मौके) पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की हो रही तारीफ
खबर है कि अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी शुरुआत हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिव्यू मिला है। दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ओपनिंग डे पर 'मैदान' ने कमाए 7.10 करोड़ रुपए
लोगों को फिल्म में अजय देवगन की दमदार एक्टिंग काफी पसंद आई है। ऐसे में ओपनिंग डे पर 'मैदान' की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी शानदार रही है। अब फिल्म की रिलीज के पहले दिन की कमाई के शुरुआत आंकड़े भी आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'मैदान' ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.10 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। हालांकि ये अर्ली एस्टीमेट है, फाइनल डाटा आने के बाद इसमें थोड़ा बदलाव हो सकता है।
फिल्म 'शैतान' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की ओपनिंग भले ही अच्छी रही है लेकिन ये फिल्म उनकी पिछली हिट फिल्म 'शैतान' का रिकॉर्ड ब्रेक नहीं कर पाई है। दरअसल 'मैदान' ने रिलीज के पहले दिन 7.10 करोड़ रुपए से ओपनिंग की है जबकि 'शैतान' ने रिलीज के पहले दिन 15.21 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक
अमित रविंदरनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित, 'मैदान' देश के बेहद पॉपुलर कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। उन्होंने अपना जीवन फुटबॉल के लिए समर्पित कर दिया था और भारत को दुनिया में सम्मान दिलाया था। फिल्म में अजय देवगन ने ही सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाया है। मूवी में अजय देवगन के साथ प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली अभिनेता रुद्रनील घोष जर आ रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने दिया है।












Click it and Unblock the Notifications