Mahima Chaudhry के चेहरे से निकाले थे 67 कांच के टुकड़े, बर्बाद हो गया था करियर, इस हादसे ने बिगाड़ दिया फेस
Mahima Chaudhry: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर सुभाष घई की परदेस मूवी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस महिमा चौधरी 90 के दशक की सबसे खूबसूरत और चर्चित अभिनेत्रियों में से एक थीं।
महिमा चौधरी के साथ हुआ था ऐसा दर्दनाक हादसा
अपनी चुलबुली अदाओं और मासूम मुस्कान से महिमा चौधरी ने लाखों दिल जीते थे। हालांकि एक दर्दनाक हादसे ने उनकी जिंदगी और करियर दोनों की दिशा ही बदल दी। वह अचानक इस इंडस्ट्री से गायब हो गईं और फिर कई सालों बाद वह सावर्जनिक रूप से लोगों के सामने आईं।

क्या महिमा चौधरी ने की दूसरी शादी?
महिमा चौधरी इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल 51 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने अपने फैंस को एक ऐसा सरप्राइज दिया है जिसे देखने के बाद लोग शॉक्ड हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज और फोटोज में महिमा चौधरी लाल दुल्हन के लहंगे में चमक रही हैं। वहीं उनके दूल्हे के रूप में बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा नजर आ रहे हैं।
महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की अपकमिंग मूवी
आपको बता दें कि महिमा चौधरी ने दूसरी शादी नहीं की है। दरअसल ये महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की अपकमिंग मूवी 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का प्रमोशन शूट था। इस प्रमोशनल शूट ने लोगों को सदमे में डाल दिया था। लोग सच में ये सोचने लगे थे कि महिमा चौधरी ने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद से लोग महिमा चौधरी की पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा करने लगे थे।
महिमा चौधरी का मिस इंडिया से बॉलीवुड तक का सफर
-महिमा चौधरी का जन्म पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुआ था। उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़कर 1990 में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। महिमा चौधरी को पहली बार लोगों ने पेप्सी के विज्ञापन में ऐश्वर्या राय के साथ देखा था। उसी साल उन्होंने मिस इंडिया का ताज जीता और इसके बाद उनका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया।
-महिमा चौधरी की खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस से प्रभावित होकर निर्देशक सुभाष घई ने उन्हें साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म परदेस में लॉन्च किया था। शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और महिमा चौधरी रातोंरात स्टार बन गई थीं।
महिमा चौधरी शादी और निजी जीवन में उतार-चढ़ाव
-फिल्मी सफलता के बाद महिमा चौधरी ने साल 2006 में आर्किटेक्ट और बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी की थी। दोनों की एक बेटी आरियाना हैं। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और साल 2013 में दोनों अलग हो गए।
-एक इंटरव्यू में महिमा चौधरी ने बताया था कि शादी में उन्हें कभी मानसिक सुकून नहीं मिला। उनके मुताबिक कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस होती थी और कठिन समय में पति ने उनका साथ नहीं दिया था। तलाक के बाद उन्होंने अपनी बेटी की परवरिश खुद की और दोबारा फिल्मों में वापसी की कोशिश की लेकिन तब तक किस्मत उनके साथ नहीं थी।
महिमा चौधरी का भयानक कार एक्सीडेंट
-महिमा चौधरी ने बीबीसी को दिए एक पुराने इंटरव्यू में अपने भयानक सड़क हादसे के बारे में खुलासा किया था। ये हादसा उस वक्त हुआ था जब वह निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म दिल क्या करे (1999) की शूटिंग के लिए बेंगलुरु जा रही थीं।
-रास्ते में एक ट्रक ने महिमा चौधरी की कार को जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के शीशे टूटकर उनके चेहरे में धंस गए थे। हालत इतनी गंभीर थी कि लोगों को लगा शायद उनकी जान नहीं बचेगी। उन्हें किसी तरह से अस्पताल पहुंचाया गयाथा, जहां उनके साथ शाहरुख खान के करीबी दोस्त और को-स्टार अजय देवगन और उनकी मां मौजूद थीं।
चेहरे से निकाले गए थे 67 कांच के टुकड़े
महिमा चौधरी ने बताया था कि जब उन्होंने पहली बार आईने में अपना चेहरा देखा था तो वह खुद को पहचान ही नहीं पाई थीं। डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिए उनके चेहरे से 67 कांच के टुकड़े निकाले थे। ये समय उनके लिए बेहद दर्दनाक था। वह शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से टूट चुकी थीं।
महिमा चौधरी को अंधेरे में बिताने पड़े कई महीने
-महिमा चौधरी ने बताया कि सर्जरी के बाद उन्हें धूप और तेज रोशनी से पूरी तरह दूर रहने के लिए कहा गया था ताकि चेहरे पर कोई निशान न रह जाए। ऐसे में वह कई हफ्तों तक कमरे में बंद रही थीं, आईना तक नहीं देखा था।
-इस बीच फिल्म इंडस्ट्री से भी महिमा चौधरी का नाता टूटता चला गया। आपको बता दें कि जिस वक्त महिमा चौधरी के पास कई बड़ी फिल्में थीं, उस वक्त हादसे ने उनका करियर रोक दिया था। धीरे-धीरे फिल्म मेकरों ने उन्हें रिप्लेस कर दिया और उनकी जगह नई एक्ट्रेसेस ने ले ली।
महिमा चौधरी का कैंसर
-महिमा चौधरी को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, जिसका पता एक नियमित हेल्थ चेकअप के दौरान चला था। अनुपम खेर ने जून 2022 में एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी,जिसके बाद महिमा चौधरी ने खुद भी इस पर बात की थी और बताया था कि वह इस बीमारी का बहादुरी से सामना कर रही थीं और अब पूरी तरह से ठीक हो गई हैं।
-महिमा चौधरी ने अपने ब्रेस्ट कैंसर को ठीक करने के लिए डॉक्टर की सलाह पर कीमोथेरेपी ली थी। साथ ही कई तरह की दवाइयों का सेवन भी किया था। उन्होंने बाद में ब्रेस्ट रीकंस्ट्रक्शन सर्जरी भी करवाई थी। फिलहाल वह पूरी तरह से ठीक हैं और सामान्य जीवन जी रही हैं।
आज भी कायम है महिमा चौधरी का हौसला
महिमा चौधरी ने जीवन में कई मुश्किलें झेली हैं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी जंग लड़ी और मजबूती से उभरीं। आज भी वह अपनी बेटी आरियाना के साथ शांत जीवन जी रही हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications