ऐसे बर्बाद हुआ महिमा चौधरी का फिल्मी करियर, चेहरे से निकाले गए थे 67 कांच के टुकड़े

महिमा चौधरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे एक कार दुर्घटना ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से बदलकर रख दिया था।

मुंबई, 20 जूनः कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। फिल्म परदेस से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस महिमा चौधरी न सिर्फ अपनी चुलबुली एक्टिंग के लिए फेमस थीं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। महिमा चौधरी लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री और ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में महिमा चौधरी बता रही हैं कि किस तरह अनुपम खेर ने उनसे एक प्रोजेक्ट के लिए संपर्क किया था जिसके बाद उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में उन्हें बताया था। इस वीडियो में महिमा बात करते हुए काफी भावुक नजर आती हैं। वहीं अपने पोस्ट में अनुपम खेर ने महिमा चौधरी को कैंसर से लड़ने वाली 'हीरो' बताया है। आइए आपको बताते हैं किस घटना के चलते बर्बाद हो गया था महिमा चौधरी का फिल्मी करियर।

मिस इंडिया का ताज जीता

मिस इंडिया का ताज जीता

एक्ट्रेस महिमा चौधरी का चेहरा भूलना आसान नहीं है। उनका जन्म पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुआ था। साल 1990 में उन्होंने पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग शुरू कर दी थी। महिमा चौधरी को पहली बार पेप्सी के विज्ञापन में ऐश्वर्या राय के साथ देखा गया था। साल 1990 में ही महिमा चौधरी ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया था। इसे बाद बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर सुभाष घई ने उन्हें 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'परदेस' में बड़ा ब्रेक दिया था। इस फिल्म से ही महिमा चौधरी ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं।

महिमा चौधरी की शादी

महिमा चौधरी की शादी

महिमा चौधरी ने साल 2006 में आर्किटेक्ट बिजनेस बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली थी। उनकी शादी से एक बेटी है जिसका नाम एरियाना है। साल 2013 में आपसी मतभेदों के चलते महिमा अपने पति बॉबी मुखर्जी से अलग हो गईं। महिमा ने बीबीसी को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया था कि बॉबी के साथ कई चीजों को लेकर अक्सर उनकी बहस हो जाती थी। उस शादी में वह बिल्कुल खुश नहीं थीं। महिमा ने ये भी कहा था कि मुश्किल दिनों में उनके पति ने उनका साथ नहीं दिया था। महिमा अपनी बेटी एरियाना के साथ अलग रहती हैं। तलाक के बाद महिमा ने बॉलीवुड में वापसी करने की कोशिश की थी, लेकिन एक हादसे ने उनका करियर बर्बाद कर दिया।

इस वजह से बर्बाद हुआ करियर

इस वजह से बर्बाद हुआ करियर

महिमा ने बीबीसी को एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे एक कार दुर्घटना ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से बदलकर रख दिया था। उन दिनों महिमा चौधरी बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर प्रकाश झा के साथ अजय देवगन और काजोल की 1999 में आई होम प्रोडक्शन फिल्म 'दिल क्या करे' में काम कर रही थीं। उस दौरान उनकी शूटिंग बेंगलुरु में चल रही थी। एक दिन जब वह शूट पर जा रही थीं तो एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के शीशे टूटकर उनके चहरे में धंस गए थे। उस वक्त महिमा की हालत ऐसी थी कि शायद उनकी जान न बच सके।

चेहरे से निकाले गए थे 67 कांच के टुकड़े

चेहरे से निकाले गए थे 67 कांच के टुकड़े

महिमा ने अपने इंटरव्यू में इस दुर्घटना के बारे में बात करते हुए बताया था कि इसके बाद वह किसी तरह अस्पताल पहुंच पाईं क्योंकि कोई उन्हें अस्पताल नहीं ले जा रहा था। अस्पताल पहुंचने के बाद उनकी मां और अजय देवगन उनसे मिलने पहुंचे थे। एक्सीडेंट के बाद जब उन्होंने पहली बार आईने में अपना चेहरा देखा था तो उनके होश उड़ गए थे। उनके पूरे चहरे पर सिर्फ टांके नजर आ रहे थे। डॉक्टर ने उनकी सर्जरी कर कांच के 67 टुकड़े उनके चेहरे से निकाले थे।

लंबे समय तक अंधेरे में रहना पड़ा

लंबे समय तक अंधेरे में रहना पड़ा

महिमा ने इस हादसे के बाद खुद का बहुत ख्याल रखा। उन्हें सूरज की रोशनी में निकलने की मनाही थी। वह हमेशा अंधरे में अपने कमरे में बैठी रहती थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके चेहरे पर कोई निशान न रहे इसके लिए उन्हें रोशनी या किसी भी तरह की लाइट से दूर रहने के लिए कहा गया था। यहां तक की वह खुद के चेहरे को कई दिनों तक नहीं देखती थीं। इस घटना की वजह से महिमा को लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहना पड़ा। जिस वक्त उनके साथ ये हादसा हुआ तब महिमा के पास बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में थीं। उनका चेहरा बिगड़ जाने के कारण सभी ने उनसे दूरी बना ली। हीरोइन के तौर पर उनकी जगह किसी और को साइन कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+