कैंसर से जूझ रहे पिता की हालत देख भावुक हुईं बेटी साईं, बोलीं- पापा ही अपने इस संघर्ष की कहानी साझा करेंगे
नई दिल्ली, 24 अगस्त। फिल्म निर्माता और एक्टर महेश मांजरेकर कैंसर के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। महेश मांजरेकर के ब्लैडर का ऑपरेशन हुआ था, इस दौरान उनकी बेटी साईं एम मांजरेकर काफी भावुक हो गईं। महेश मांजरेक की बेटी साईं मांजरेक अपने पिता की हालत को देखकर काफी भावुक हो गई हैं लेकिन वह चाहती हैं कि कैंसर के खिलाफ अपनी लड़ाई की कहानी खुद महेश मांजरेकर ठीक होकर साझा करें। लेकिन साईं को कैंसर के खिलाफ लड़ाई में अपने पिता की बहादुरी पर गर्व है।

यूरिनरी ब्लैडर में हुआ था कैंसर
बता दें कि सोमवार को यह बात सामने आई थी कि महेश मांजरेकर के यूरिनरी ब्लैडर में कैंसर हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनके ब्लैडर का ऑपरेशन किया गया। महेश मांजरेकर ना सिर्फ हिंदी सिनेमा बल्कि दक्षिण सिनेमा में भी अपने जबरदस्त अभिनय के लिए जाने जाते हैं। महेश मांजरेकर ने हिंदुस्तान टाइम्स के भेजे संदेश में कहा कि हां मेरा ऑपरेशन हो चुका है, मैं ठीक हो रहा हूं।

पापा पर मुझे गर्व है
महेश मांजरेकर की बेटी साईं मांजरेकर ने कहा कि मेरे पिता अभी ठीक हैं, वह काफी बेहतर हैं। लेकिन उनकी स्थिति कैसी है इस बारे में मैं ज्यादा नहीं कह सकती हूं। मुझे नहीं लगता है कि पापा बाहर आकर बोलने के लिए अभी सहज हैं। लिहाजा मैं इंतजार कर रही हूं कि वह खुद अपना अनुभव साझा करें और बताएं कि वह इस लड़ाई से उन्होंने क्या सीखा। लेकिन मैं संक्षेप में यह कहना चाहती हूं कि वह बहुत मजबूत हैं, मुझे उनपर गर्व है।

पिता को लेकर भावुक हुईं बेटी साईं
अपने पिता के बारे में बात करते हुए बेटी साईं भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि पाता को इस तकलीफ से गुजरते हुए देखना काफी पीड़ादायक था। मेरे लिए यह काफी अलग फीलिंग है। लेकिन मैं फिर से कहना चाहती हूं कि अगर मैं इस बारे में ज्यादा बात करती रहूंगी तो मैं बहुत ज्यादा कह दूंगी। फिलहाल मुझे उनके बारे में बहुत कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

वास्तव में बतौर एक्टर की थी एंट्री
बता दें कि महेश मांजरेर दबंग, रेडी, वास्तव जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं। मांजरेकर का मुंबई स्थित एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। फिलहाल वह ऑपरेशन के बाद ठीक है। महेश मांजरेकर की हाल ही में डिज्नी प्लास हॉटस्टार पर फिल्म 1962 द वॉर इन द हिल्स रिलीज हुई थी। फिल्म इंडस्ट्री में महेश मांजरेकर 1999 में आए थे। बतौर एक्टर वास्तव फिल्म में महेश मांजरेकर पहली बार नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications