महेश बाबू की बेटी सितारा को विज्ञापन के लिए मिले करोड़ों रुपए, 10 साल की उम्र में बनीं देश की सबसे महंगी स्टार
Mahesh Babu Daughter Sitara: महेश बाबू की 10 साल की बेटी सितारा इस समय देश की सबसे महंगी स्टार किड बन गई हैं। उन्हें एक पॉपुलर ब्रैंड ने विज्ञापन के लिए करोड़ों रुपए का भुगतान किया है।

Mahesh Babu Daughter Sitara: तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू इस समय सुर्खियों में छाए हुए है। फिलहाल साउथ के फेमस एक्टर महेश बाबू के साथ साथ उनकी 10 साल की बेटू सितारा भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। खबर है कि सितारा को एक कंपनी का विज्ञापन मिला है जिसके लिए उन्हें करोड़ों रुपए की फीस दी जा रही है। इसके साथ ही महेश बाबू की तरह ही उनकी बेटी सितारा भी काफी पॉपुलर हो गई हैं।
10 साल की सितारा को मिले करोड़ों रुपए
आपको बता दें कि महेश बाबू की 10 वर्षीय बेटी सितारा की गिनती साउथ के सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले स्टार किड्स में होती है। सिर्फ इतना ही नहीं बेटी सितारा अपने पापा महेश बाबू की फिल्म 'सरकारु वारी पाता' में एक डांस नंबर भी कर चुकी हैं। लेकिन अब सितारा ने जो कमाल कर दिखाया है, उसके बारे में जान बॉलीवुड के स्टार किड्स भी हैरान हो रहे हैं।
महेश बाबू की बेटी ने किया ऐसा कमाल
महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की बेटी सितारा ने महज 10 साल की उम्र में करोड़ों रुपए का एड करने की डील की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सितारा इस समय देश की सबसे महंगी सिटार किड बन गई हैं जिन्हें एक विज्ञापन के लिए करोड़ों रुपए का भुगतान किया जा रहा है। आपको बता दें कि बॉलीवुड के कई स्टार किड्स भी विज्ञापनों में नजर आते हैं जैसे कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा लेकिन इन्हें भी सितारा से कम फीस मिलती है।
ज्वैलरी ब्रांड के साथ किया कॉन्ट्रेक्ट
खाबर है कि महेश बाबू की बेटी सितारा को एक बहुत ही पॉपुलर ब्रांड को एंडोर्स करने का मौका मिला है। वह अब एक ज्वैलरी ब्रांड का विज्ञापन करती नजर आएंगी। 10 साल की सितारा ने हाल ही इस ज्वैलरी ब्रांड के लिए शूट भी किया है। बताया जा रहा है कि इस एड की शूटिंग जहां की गई थी, उस जगह को बेहद सीक्रेट रखा गया था। विज्ञापन की शूटिंग तीन दिन तक चली थी।
फीस के बारे में नहीं किया गया खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एंडोर्समेंट और कॉन्ट्रेक्ट के लिए सितारा को बहुत ही मोटी रकम मिली है। हालांकि ये रकम कितनी है इसका खुलासा नहीं किया गया है। सितारा की सिक्योरिटी को धअयान में रखते हुए ही न तो एड की शूटिंग की जगह को डिस्क्लोज किया गया था और न ही फीस के बारे में बताया गया है। अब सितारा इतना बड़ा कॉन्ट्रेक्ट पाने वालीं देश की पहली स्टार किड बन गई हैं।
7 साल की उम्र से सितारा की हो रही है कमाई
जानकारी के अनुसार सितारा सात साल की उम्र से ही काम कर रही हैं। उन्होंने बहुत छोटी उम्र से यूट्यूब वीडियोज बनाकर कमाई शुरू कर दी थी। इसके बाद सितारा ने साल 2020 में इंस्टाग्राम की दुनिया में कदम रखा था। इंस्टाग्राम पर सितारा के वीडियो छाए रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत अच्छी है। अब सितारा का ये नया विज्ञापन जल्द ही टीवी पर ऑन-एयर किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications