महक चहल की बिगड़ी तबीयत, नहीं ले पा रही थीं सांस, आईसीयू में हुई ऐसी हालत

Mahekk Chahal Hospitalised: महक चहल की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उनके सीने में दर्द हो रहा था जिसके बाद वह अचानक ही बेहोश हो गई थीं। वह अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं और उन्हें सांस लेने में बहुत दिक्कत हो रही थी।

mahekk chahal

Mahekk Chahal Hospitalised: टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस' से लेकर मशहूर सीरियल 'नागिन 6' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस महक चहल की तबीयत अचानक खराब हो गई है। खबर है कि महक पिछले चार दिनों से अस्पताल में भर्ती में हैं। उनकी तबीयत इतनी खराब थी कि वह वेंटीलेटर पर थीं। उन्होंने चारों दिन आईसीयू में ही बिताए। अब जाकर महक चहल ने लोगों को अपना हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है मगर अभी भी वह हॉस्पिटल में ही भर्ती हैं। आइए आपको बताते हैं महक चहल की तबीयत अब कैसी है और उन्हें आखिर क्या हुआ था जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

आईसीसू में भर्ती थी महक चहल

आईसीसू में भर्ती थी महक चहल

महक चहल ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत करते हुए अपना हेल्थ अपडेट दिया और बताया- मैं आईसीयू में 3-4 दिन एडिमट रही। मैं ऑक्सीजन वेंटीलेटर पर थी। मैं 2 जनवरी को अचानक ही बेहोश हो गई थी। मुझे सीने में दर्द हो रहा था। मैं सांस नहीं ले पा रही थी। इसके बाद मुझे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां में आईसीयू में थी।

महक के फेफड़े में हो गया था इंफेक्शन

महक चहल ने बताया- जब मैं हॉस्पिटल में भर्ती हुई तो मेरा सीटी स्कैन किया गया। रिपोर्ट में पता चला कि मेरे दोनों फेफड़ों में इनफेक्शन हो गया है। मैं अभी भी अस्पताल में ही भर्ती हूं और मेरा इलाज चल रहा है। लेकिन अब मुझे आईसीयू से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। मुझे अस्पताल में भर्ती हुए आठ दिन हो चुके हैं। हालांकि अब मेरी तबीयत में बहुत अधिक सुधार हो गया है, लेकिन मेरा ऑक्सीजन लेवल ऊपर-नीचे जा रहा है।

महक को सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

महक ने अपनी तबीयत के बारे में जानकरी देते हुए बताया- मैं सच में अपनी तबीयत को लेकर बहुत डर गई थी। मैं इस तरह से पहले कभी बीमार नहीं हुई हूं। मेरे सीने में दर्द हो रहा था। फिर मैं अचानक बेहोश हो गई थी। मैं सांस नहीं ले पा रही थीं। उन्होंने आगे बताया- मेरे लिए उस समय सांस लेना बहुत दर्दनाक हो रखा था। मैं बहुत खांस रही थी और दर्द से कहरा भी रही थीं। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ये सब क्या हो रहा है।

महक नहीं चाहती थी कि सब परेशान हो जाएं

महक नहीं चाहती थी कि सब परेशान हो जाएं

महक चहल ने बताया- मेरी खराब तबीयत के बारे में मेरे परिवार और क्लोज फ्रेंडस को ही पता था। मैं नहीं चाहती थी कि मेरे बारे में ये सब सुन सब परेशान हो जाएं। मेरी तबीयत खराब है ये जानने के बाद ही हजार मैसेज आने लगते और मैं उनका जवाब भी नहीं दे पाती। ऐसे में मैंने अपनी खराब तबीयत के बारे में किसी को नहीं बताया था।

महक ने कहा- मुझे दिल्ली की ठंड लग गई थी

आपको बता दें कि महक के अस्पताल में भर्ती होने के दो दिन बाद उनकी मां नॉर्वे से यहां आई थीं। वहीं महक का मानना ​​है कि दिल्ली जैसी कई ठंडी जगहों की लगातार यात्रा करने के कारण उन्हें इस तरह की गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा। महक ने बताया पहले मुझे लगा कि बार बार काम के चलते मुंबई से दिल्ली जाने के कारण मुझे सामान्य सर्दी लग गई है, इसलिए मैं घरेलू उपचार कर रही थी। मुझे नहीं पता था कि सर्दी और खांसी इतनी गंभीर हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा- अब मैं कोई चांस नहीं लेना चाहती, इसलिए मैं 100 प्रतिशत फिट होना चाहती हूं और फिर डिस्चार्ज होकर घर जाना चाहती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+