पति संजय कपूर को लेकर महीप कपूर का बड़ा खुलासा, कहा- शादी के बाद दूसरी औरत के साथ...

महीप कपूर ने अपने पति संजय कपूर से जुड़ा एक ऐसा राज खोला है जिसे सुनकर सबके होश उड़ सकते हैं। कैमरे के सामने एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने पति के बारे में ये बात कही है।

मुंबई, 2 सितंबरः नेटफ्लिक्स पर आज से 'फेब्यूलस लाइफ्स ऑफ वॉलीवुड वाइफ्स' शो का नया सीजन स्ट्रीम हो रहा है। पिछले काफी समय से इस खास शो की चर्चा हो रही थी। इंडस्ट्री के सेलेब्स से लेकर आम लोगों तक को इस शो के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार था। आपको बता दें कि इस शो में मशहूर बॉलीवुड एक्टर्स की पत्नियां नजर आएंगी जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह के बड़े खुलासे करेंगी। इस शो के नए सीजन में आपको महीप कपूर, नीलम कोठारी, भावना पांडे और सीमा सचदेव की ग्लैमरस लाइफ की झलक देखने को मिलेगी।

महीप कपूर ने किया बड़ा खुलासा

महीप कपूर ने किया बड़ा खुलासा

जानकारी के अनुसार इस शो का पहला सीजन भी सुपरहिट साबित हुआ था। पहले सीजन में चारों स्टार वाइव्स ने कैमरे के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। लोगों का मानना है कि आज से शुरू हो चुका दूसरा सीजन भी कुछ ऐसा ही धमाकेदार साबित हो सकता है। खबर है कि दूसरे सीजन के एक एपिसोड में महीप कपूर ने अपने पति संजय कपूर से जुड़ा एक ऐसा राज खोला जिसे सुनकर सबके होश उड़ सकते हैं। कैमरे के सामने एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने पति का एक बड़ा राज खोल दिया।

महीप ने कहा- संजय ने शादी के बाद दिया धोखा

महीप कपूर ने इस शो में बताया कि पति संजय कपूर ने उन्हें 25 साल की शादी के दौरान चीट किया था। महीप कपूर ने कहा कि इस बारे में संजय को कुछ नहीं पता कि मैं उनका ये राज सबके सामने खोल दूंगी। 'इंडियाटुडे' के साथ बातचीत में महीप कपूर ने इस बारे में बात की। महीप कपूर से जब पूछा गया कि क्या इस चीटिंग के बारे में शो पर सबके सामने बता पाना उनके लिए मुश्किल था और क्या इस बारे में उन्होंने परिवार को क्या बताया, तो महीप कपूर ने इसका सीधा जवाब दिया। महीप कपूर ने बताया कि संजय कपूर ने उन्हें शादी के बाद धोखा दिया था। उनका किसी दूसरी महिला के साथ कई दिनों तक अफेयर चला था।

महिलाओं की जिंदगी आसान नहीं होती

महीप कपूर ने इंटरव्यू में कहा- ऐसा कुछ नहीं था जो मुश्किल लगा हो। यह बस हो गया। हम बस उस समय बात कर रहे थे और वो बात मैंने कह दी। हमने इस शो में अपनी रियल साइड दिखाने की कोशिश की है। महीप ने आगे कहा- मैं उम्मीद करती हूं कि महिलाएं समझेंगी कि लाइफ में सबकुछ इतना हसीन और खूबसूरत नहीं होता है। हर किसी की जिंदगी में बहुत से उतार-चढ़ाव आते हैं और सबको इनका सामना करना पड़ता है।

स्टार्स की जिंदगी में भी कई परेशानियां होती हैं

महीप ने कहा- ऐसा नहीं है कि हम स्टार्स हैं तो हमारी जिंदगी में सब कुछ ठीक है। आप देखेंगे कि सबकी जिंदगी में परेशानिया हैं, बहुत से इशूज हैं। तो इस बारे में बात करना बहुत जरूरी था। सबकी लाइफ एक जैसी नहीं होती। कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में धैर्य की जरूरत होती है। संजय का किसी दूसरी औरत के साथ अफेयर चल रहा था।

संजय को बिना बताए महीप ने कही ये बात

महीप कपूर ने कहा कि संजय कपूर द्वारा दिए गए धोखे के बारे में बात करने से पहले उन्होंने अपने पति को कुछ नहीं बताया था। महीप ने कहा- उन्हें कुछ नहीं पता है। अब उन्हें इस शो से पता चलेगा। आपको बता दें कि संजय कपूर बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के भाई हैं और कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। संजय कपूर ने साल 1997 में महीप कपूर से शादी की थी। दोनों की शादी को 25 साल हो चुके हैं। महीप कपूर और संजय कपूर का एक बेटा और एक बेटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+