Mahashivratri 2022: शिवभक्ति में प्रेमरस घोलते हैं बॉलीवुड के ये गीत, इनके बिना शिवरात्रि का जश्न है अधूरा
नई दिल्ली, 28 फरवरी। फाल्गुन माह की कृष्ण चतुर्दशी को पड़ने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है। इस बार ये पावन दिन 01 मार्च को है। लोग इस दिन पवित्र नदियों में डुबकी लगाते हैं और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखते हैं। लोग इस दिन शिवप्रेम में नाचते-गाते और उत्सव मनाते हैं। लेकिन भक्ति के इस रंग में तब तक जोश नहीं आता, जब तक इसमें बॉलीवुड संगीत की मिठास नहीं मिलती है। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि बॉलीवुड गीतों के बिना अधूरा है शिवरात्रि का पर्व।
आइए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड के कुछ हिट शिवरात्रि के गानों पर
यहां देखें गाने में Video
- 'जय जय शिव शंकर' (आपकी कसम)
- भोले ओ भोले (फिल्म याराना)
- सत्यम शिवम सुंदरम (फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम)
- कौन है वो (फिल्म- बाहुबली 1)
- 'नमो नमो' (फिल्म केदारनाथ)

'जय जय शिव शंकर' (आपकी कसम)
शिवरात्रि का नाम लेते ही जेहन में सबसे पहले जो गीत सामने आता है, वो है साल 1974 में आई सुपरहिट फिल्म 'आप की कसम' का मशहूर गीत जय जय शिव शंकर ...। राजेश खन्ना-मुमताज पर फिल्माए गए इस गाने का आज भी कोई तोड़ नहीं है।

भोले ओ भोले (फिल्म याराना)
मेगास्टार अमिताभ पर फिल्माए इस गीत को सुनकर हर कोई आज भी भावुक हो जाता है।
सत्यम शिवम सुंदरम (फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम)
स्वरोकोकिला लता जी की आवाज में सजे इस गीत जैसा दूसरा कोई गीत नहीं।

'नमो नमो' (फिल्म केदारनाथ)
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म का ये गाना भी जबरदस्त है।
हर हर महादेव (फिल्म- शिवाय)
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म शिवाय के इस गीत ने भी सफलता का नया रिकॉर्ड बनाया था।

महाशिवरात्रि प्रारंभ: 1 मार्च मंगलवार को प्रातः 3:16 बजे
- महाशिवरात्रि प्रारंभ: 1 मार्च मंगलवार को प्रातः 3:16 बजे
- महाशिवरात्रि अंत: 2 मार्च बुधवार को प्रातः 10 बजे
- पहले पहर की पूजा-1 मार्च को 06:21 PM से 09: 27 PM
- दूसरे पहर की पूजा-1 मार्च की रात्रि 09: 27 PM से 12: 33 AM
- तीसरे पहर की पूजा-1 मार्च की 12: 33 AM से 03: 39 AM
- चौथे पहर की पूजा-2 मार्च की 03: 39 AM से -06: 45 AM












Click it and Unblock the Notifications