बिस्किट को 'विष की किट' बताने वाले अनिरुद्धाचार्य भी निकले TMKOC के फैन, 'बबीता जी' को लेकर कही ऐसी बात

Aniruddhacharya on TMKOC: 'बिस्किट नहीं विष की किट, बताओ तुमसे कोई प्यार क्यों करेगा...' ऐसे तमाम डायलॉग्स हैं, जिनके लिये महाराज अनिरुद्धाचार्य खूब मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कई बार लोग उन्हें ट्रोल भी कर चुके हैं। अब हाल ही में उनका एक बयान खूब सुर्खियों में हैं, जो उन्होंने TMKOC को लेकर दिया है।

अकसर महाराज अनिरुद्धाचार्य के पास भक्त अपनी तमाम तरह की परेशानियों को लेकर आते हैं। कई बार तो महाराज खुद भी कन्फ्यूज हो जाते हैं कि समस्याओं का कैसे समाधान निकाला जाए तो वे कुछ ऐसी बातें बोल जाते हैं, जो काफी हैरान कर देने वाली होती हैं।

TMKOC

अब हाल ही में एक महिला अपने बच्चे की शिकायत लेकर महाराज के पास पहुंची। महिला बताती है कि उसका बेटा टीवी बहुत देखता है। वो उसकी इस आदत से काफी परेशान है। इसके बाद महाराज बच्चे से पूछते हैं कि वो टीवी पर क्या देखता है तो इतने में बच्चा बोल पड़ता है कि वो तारक मेहता शो देखता है।

इसके बाद महाराज जी मुस्कुराते हुए कहते हैं कि ये तो मैं भी देखता हूं। उन्होंने कहा कि ये तो मेरा भी फेवरेट शो हुआ करता था। मगर जबसे दयाबेन ने शो छोड़ा है ये थोड़ा फीका हो गया है। दयाबेन के शो में रहने से इसमें मन लगा रहता था मगर उनके शो छोड़ने से इसपर काफी हद तक असर पड़ा है। इसके बाद उन्होंने कहा कि मगर कभी कभी इसे देखना चाहिए इसमें कोई बुराई नहीं है।

फिर कथावाचक ने जेठालाल की भी तारीफ की और बताया कि जेठालाल भी शो में बने रहेंगे तो अच्छा है। जेठालाल ने न जाने कितने लोगों को हंसाया है मगर दयाबेन पता नहीं क्यों शो छोड़कर चली गईं। मैं उन्हें यही कहूंगा कि उन्हें शो छोड़कर नहीं जाना चाहिए। पैसे का क्या है , वो तो अपनी जगह है। अगर वो शो में होतीं तो खुशी होती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+